..................... पंकत्र त्रिपाठी का जन्मदिन, जानें उनके बेस्ट परफॉर्मेंस | Pankaj Tripathi Birthday: National award winning actor's endearing performaces - Hindi Filmibeat

हैप्पी बर्थडे पंकज त्रिपाठी: देखें राष्ट्रीय पुरस्कार सम्मानित अभिनेता के कुछ बेहतरीन परफॉर्मेंस

बॉलीवुड के चहेते अभिनेता पंकज त्रिपाठी के जन्मदिन के मौके पर हम उनकी बेहतरीन परफॉर्मेंस की लिस्ट लेकर आए हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म गुंजन सक्सेना से दिल जीतने वाले पंकज त्रिपाठी ने एक पिता के रोल से लेकर एक गैंगस्टर तक के रोल में दर्शकों को इंप्रैस किया है।

बॉलीवुड के कुछ कलाकार ऐसे हैं, जिनके द्वारा निभाए किरदार को भी अलग पहचान मिलती है। पंकज त्रिपाठी उन्हीं कलाकारों में शुमार हैं। गैंग्स ऑफ वसेपुर के सुल्तान कुरैशी हों या नील बट्टे सन्नाटा के प्रिसिंपल श्रीवास्तव.. मसान के सत्या जी या न्यूटन के आत्मा सिंह। पंकज त्रिपाठी ने बॉलीवुड को अब तक कई यादगार किरदार दिये हैं।

 Pankaj Tripathi

फिल्मों से अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अभिनेता ने बेजोड़ सफलता पाई है- सेक्रेड गेम्स, मिर्जापुर, क्रिमिनल जस्टिस.. सभी सीरिज में पंकज त्रिपाठी ने काम को काफी पसंद किया गया।

पंकज त्रिपाठी ने साल 2004 में बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की फिल्म रन से। लेकिन उन्हें अपना नाम बनाने में 6, 7 साल का लंबा वक्त लगा। फिल्मों के चुनाव पर अभिनेता कहते हैं- फिल्म की कहानी पर तो ध्यान देता ही हूं, लेकिन यह भी मायने रखता है कि मेरा किरदार कैसा है। कुछ सालों पहले तक जो फिल्में मिलती थी, मैं साइन कर लेता था। अब मैं चुनाव करने की स्थिति में हूं। मैं वैसी फिल्में कभी नहीं करूंगा, जो मुझे बतौर कलाकार संतुष्ट ना करे।

'एक सुपरस्टार के कहने पर मुझे आखिरी समय पर फिल्म से निकाल दिया गया'- एक्ट्रेस का खुलासा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X