12 Years: इस ब्लॉकबस्टर फिल्म से हुई दीपिका पादुकोण की एंट्री- जानें फिल्म से जुड़ी दिलचस्प बातें
फराह खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'ओम शांति ओम' को रिलीज हुए 12 साल हो चुके हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो सुपरहिट थी ही.. लेकिन यह फैंस के दिल के करीब इसीलिए भी है क्योंकि इसने बॉलीवुड को दीपिका पादुकोण जैसी सुपरस्टार दिया है। जी हां, दीपिका पादुकोण ने इस फिल्म से डेब्यू किया था। फिल्म में उनके साथ थे शाहरुख खान। फिल्म में शांति प्रिया के किरदार में दीपिका को खूब पसंद किया गया। फराह खान ने दीपिका को अभिनय दिखाने का पूरा मौका दिया था।

ओम शांति ओम साल 2007 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी थी। फिल्म ने 79 करोड़ का कलेक्शन किया था और ब्लॉकबस्टर रही थी। इस फिल्म को बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन के लिए नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया था। वहीं, दीपिका पादुकोण को फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू अवार्ड दिया गया था।
राम जन्मभूमि को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला- यहां देंखे बॉलीवुड सितारों की प्रतिक्रियाएं


Click it and Unblock the Notifications











