राम जन्मभूमि को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला- यहां देंखे बॉलीवुड सितारों की प्रतिक्रियाएं
सालों से चले आ रहे अयोध्या केस पर आखिरकार सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने इस फैसले में विवादित जमीन रामलला विराजमान को देने का आदेश दिया और कहा कि मुस्लिम पक्ष को मस्जिद निर्माण के लिए 5 एकड़ वैकल्पिक जमीन आवंटित की जाए। जबकि निर्मोही अखाड़े का दावा खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि अखाड़े का दावा लिमिटेशन से बाहर है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले का बॉलीवुड सितारों ने भी स्वागत किया है और देशवासियों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

कोई दो राय नहीं कि इस फैसले पर हर किसी की नजर टिकी हुई थी। पूरा भारत इस सुप्रीम कोर्ट के फैसले के इंतजार में था। प्रधानमंत्री ने अपने ट्विट में लिखा है- देश के सर्वोच्च न्यायालय ने अयोध्या पर अपना फैसला सुना दिया है। इस फैसले को किसी की हार या जीत के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। रामभक्ति हो या रहीमभक्ति, ये समय हम सभी के लिए भारतभक्ति की भावना को सशक्त करने का है। देशवासियों से मेरी अपील है कि शांति, सद्भाव और एकता बनाए रखें।


Click it and Unblock the Notifications











