जब अपने बेटे आकाश की इस हरकत पर बुरी तरह से भड़के थे Mukesh Ambani, सिक्योरिटी गार्ड से माफी मांगने को कहा

Mukesh Ambani Yelled At Aakash Ambani: अम्बानी क्या पहनते हैं और क्या खाते हैं, से लेकर वे जिन जगहों पर जाते हैं, उनके पास जो कारें हैं और जिन डिजाइनरों के कपड़े वे पहनते हैं वो सब जानकारी आम से लेकर खास लोगों तक के बीच होती है। हालांकि वे भारत के सबसे अमीर परिवारों में से एक हैं, फिर भी वे बहुत प्राइवेट लाइफ जीते हैं और कुछ ही जानकारी को बाहर आने देते हैं।
अंबानी के बिजनेस में क्या हो रहा है, उनके बच्चों की शादी हो रही है यह बात तो सबको पता है लेकिन असल जिंदगी में अंबानी परिवार के सदस्यों का दिल कैसा है, इस बात की जानकारी हर किसी को नहीं है। लेकिन एक पुरानी खबर ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी थी, जिसमें दावा किया जा रहा था कि मुकेश अंबानी ने अपने बेटे आकाश अंबानी को वॉचमैन से माफी मांगने को कहा था।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss में जाने के बाद Ankita Lokhande के दिमाग पर पड़ा बुरा असर, एक्ट्रेस ने बताया हुई ये बीमारी
एक इंटरव्यू में मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने बताया कि कैसे उनके बेटे आकाश अंबानी ने एक बार अपने गार्ड से बहस की थी और उनसे ऊंची आवाज में बात की थी। उन्होंने कहा- "एक बार आकाश अपने सिक्योरिटी गार्ड से फोन पर ऊंची आवाज में बात कर रहा था। मुकेश ने आकाश से कहा, 'तुरंत नीचे जाओ और जाकर उससे सॉरी कहो'।"
यह भी पढ़ें- Abhishek Kumar के देखते ही मारने के लिए कुर्सी लेकर दौड़े Sunny Aarya, जान बचाने के अरुण आए बीच में लेकिन...
उन्होंने आगे कहा, "मैं इसे दूर से देख रही थी और मुझे एहसास हुआ कि आकाश को ऐसा करना होगा क्योंकि इससे उसे एक अच्छा इंसान बनने में मदद मिलेगी।" इसके अलावा, कई बार उन्होंने इस बारे में बात की है कि कैसे उनके बच्चों को भी पैसे की कद्र करने और उसे बर्बाद न करने की भावना पैदा करने के लिए एक निश्चित पॉकेट मनी दी जाती थी।


Click it and Unblock the Notifications