Unseen PICS: शाहरूख- काजोल का ऐसा रोमांस आपने नहीं देखा होगा!
[फीचर] बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ी फिल्म 'दिलवाले' के साथ एक बार फिर हमारे सामने आ रही है। जी हां, हम बात कर रहे हैं शाहरूख खान और काजोल की। रोहित शेट्टी की इस फिल्म में इन्हें साथ देखने के लिए फैंस बेताब हैं। लिहाजा, हम भी फिल्म की तस्वीरें आपके सामने लाते रहते हैं।
ये तस्वीरें हैं दिलवाले के शूटिंग की, जहां आप शाहरूख- काजोल को सीन प्रैक्टिस करते तक देख सकते हैं। फिल्म की शूटिंग बुल्गेरिया और हैदराबाद में हुई है। फिल्म के सेट से कई तस्वीरें लीक हुईं हैं, जो हम लेकर आए हैं। रोहित शेट्टी की इस फिल्म में शाहरूख- काजोल के साथ वरूण धवन और कृति सैनन मुख्य किरदारों में हैं।
DHAMAKA: इंतजार खत्म.. शाहरूख खान- काजोल की 'दिलवाले' रिलीज!
कहीं पर शाहरूख- काजोल के बीच एक रोमांटिक सीन फिल्माया जा रहा है। कहीं दोनों बारिश में भीगते नजर आ रहे हैं। खैर.. हम जैसे फैंस को और क्या चाहिए। आखिर 5 सालों के लंबे इंतजार के बाद शाहरूख- काजोल की जोड़ी दर्शकों के सामने आ रही है।
यहां देखिए 'दिलवाले' के सेट से शाहरूख- काजोल की तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications



