..................... Malaika Arora lavish lifestyle will shock you, know exciting details about Arjun Kapoor girlfriend - Hindi Filmibeat

अगर आप भी हैं अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड Malaika Arora की लैविश लाइफस्टाइल से अंजान, तो पढ़िए हमारी खास खबर

Malaika Arora

Malaika Arora: फिटनेस क्वीन, स्टाइलिश बॉलीवुड एक्ट्रेस और अर्जुन कपूर की चर्चित गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। लाइमलाइट में रहना तो अरबाज खान की एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora)का पुराना शौक है, पर्सनल लाइफ हो प्रोफेशनल आए दिन मलाइका खबरों में रहती हैं। हाल ही में मलाइका अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप की खबरों को लेकर लाइफलाइट में आई थी परंतु इन खबरों पर तब ब्रेक लग गया जब अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा दोनों डिनर डेट पर एक साथ पहुंचे। खैर आज हम आपको बताते है करीना कपूर की बेस्ट फ्रेंड मलाइका अरोड़ा के बारें में खास बातें।

मलाइका अरोड़ा की लग्जरी लाइफ-

एक रिपोर्ट के मुताबिक इंडियाज गॉट टैलेंट की जज और कई ब्रांड्स की ब्रांड एंबेसडर मलाइका अरोड़ा की महीने की कमाई 70 लाख से 1.6 करोड़ के आसपास है। जो कि किसी भी लग्जरी लाइफ को मेंटेन करने के लिए काफी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मलाइका की नेटवर्थ 98.98 करोड़ रुपये है।

वहीं कई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा को बॉलीवुड फिल्म आइटम सॉन्ग के लिए 1.5 करोड़ रुपये और टेलीविज़न शो में काम करने के लिए प्रति एपिसोड 6 से 8 लाख मिलते हैं। जाहिर है कि अभी तक मलाइका बॉलीवुड को कई सारे शानदार आइटम सॉन्ग दे चुकी हैं।

फिटनेस पर मलाइका अरोड़ा का खास फोकस-

मलाइका अपनी ब्यूटी और फिटनेस को लेकर काफी एक्टिव रहती हैं। समय-समय पर फैंस को यह भी बताती हैं कि इस उम्र में भी अपनी ग्लोइंग स्किन को कैसे मेंटेन कर पाती हैं। डांसर से अभिनेत्री बनी मलाइका पिछले कुछ सालों से कई स्टार्टअप्स का भी हिस्सा हैं। कई रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने एक फिटनेस और वेलनेस ऐप, सर्व योगा, फिर एक ई-कॉमर्स ब्रांड लेबल, लाइफ एक्सेल और फैशन की दुनिया में कई बिजनेस में निवेश किया है।

मलाइका के पास शानदार घर और महंगी कारें-

अभिनेता अरबाज खास की एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा मुंबई के बांद्रा के सबसे पॉश इलाकों में से एक में एक शानदार 4 बीएचके अपार्टमेंट की मालकिन हैं। उनके अपार्टमेंट की कीमत करीब 14.5 करोड़ रुपये है। मलाइका के गैराज में महंगी कारों का कलेक्शन है।

इनमें से एक रेंज रोवर LWB ऑटोबायोग्राफी नाम की बेहद दमदार और शानदार एसयूवी है, जिसमें एक्ट्रेस को अक्सर स्पॉट किया जाता है। कार की कीमड़ 3.28 करोड़ रुपए है। इसके साथ ही उनके पास सफेद रंग की टोयोटा इनोवा क्रिस्टा है।

फैंस के दिलों की धड़कन मलाइका अरोड़ा-

हजारो लाखों दिलों की धड़कन मलाइका अरोड़ा अपने अंदाज से हमेशा ही फैंस पर अपना जादू चलता रहता है। बॉलीवुड की मुन्नी यानी मलाइका अरोड़ा अपने फैशन सेंस से हर किसी की धड़कनें बढ़ा देती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस अपनी फिटनेस, किलर ड़ांस और पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। करीना कपूर और करिश्मा कपूर की बेस्ट फ्रेंड मलाइका इन दिनों बैसे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं।

Read more about: arjun kapoor malaika arora
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X