अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप की खबरों के बीच मलाइका अरोड़ा ने पहनी ऐसी ड्रेस, हर तरफ हो रही है चर्चा

Malaika Arora: इस वक्त फिल्मी गलियारों में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की ब्रेकअप की खबरें तेज हैं। दोनों के रिश्ते पर कई सारे सवाल उठ रहे हैं। इन्ही ब्रेकअप की खबरों के बीच मलाइका आरोड़ा को ऐसे कपड़े पहने देखा गया जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा के फोटोज जमकर वायरल हो रहे हैं।
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर-
बॉलीवु़ड स्टार कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने अपनी लव लाइफ की शुरुआत में तो ये रिश्ता छुपाया लेकिन बाद में खुलकर एक-दूसरे के साथ रिश्ते को स्वीकार किया और साथ में नजर आए।
मलाइका और अर्जुन का ब्रेकअप-
मलाइका अरोड़ा हाल ही में मुंबई में घर से बाहर आते हुए पैपराजी के कैमरों में कैद हो गईं। इस दौरान उन्होंने व्हाइट कलर का स्वेटशर्ट और इसी कलर का पजामा पहना हुआ था। उनके स्वेटशर्ट पर एक ऐसा मैसेज लिखा था जिसे पढ़कर लोग हैरान थे।
दरअसल उनके स्वेटशर्ट पर लिखा था, 'Lets fall apart' यानी 'चलो अलग हो जाते हैं।' इसी के साथ इसपर एक स्माइली भी बना हुआ था। इस मैसेज को पढ़कर उनके फैंस काफी परेशान हैं। कहीं न कहीं मलाइका इस मैसेज के जरिए अर्जुन और उनके ब्रेकअप की खबरों को कंफर्म कर रही हैं।
अर्जुन कपूर और कुशा कपिला-
मलाइका संग ब्रेकअप की खबरों के बीच अर्जुन कपूर का नाम सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर कुशा कपिला को डेट करने की खबरें थी। हालांकि इन खबरों पर कुशा कपिला ने अपने रिएक्शन से अंकुश लगा दिया। लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर फिर भी कई तरह के सवाल आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications