सलमान, शाहरुख से आमिर खान तक, इन स्टार्स की फिल्मों में मकर संक्राति की दिखाई गई धूम
बॉलीवुड में हर त्यौहार की धूम देखने को मिलती है। ईद हो या दिवाली, रक्षाबंधन हो या फिर मकर संक्राति। नए साल की शुरुआत में मकर संक्राति के बाद से ही त्यौहार की झड़ी लग जाती है। इस त्यौहार को हर राज्यों में अलग अलग तरीके से सेलिब्रेट किया जाता है। ठीक इसी तरह बॉलीवुड में भी मकर संक्राति की धूम होती है। बॉलीवुड स्टार्स इस दिन भी फैंस को शुभकामनाएं देते हैं व अपनी खास तस्वीरों को भी पोस्ट करते हैं।
मकर संक्राति की धूम तो फिल्मों में भी देखने को मिलती है। बॉलीवुड की कई फिल्में हैं जहां मकर संक्राति का ये फेस्टिवल मनाते दिखाया गया है। मकर संक्राति पर खास तौर पर पंतग उड़ाकर सेलिब्रेशन किया जाता है। ठीक ऐसे ही बॉलीवुड की कई मूवीज है जब बॉलीवुड स्टार्स ने पतंग उड़ाने का लुत्फ उड़ाया।
बता दें मकर संक्राति हर साल 14 जनवरी को सेलिब्रेट की जाती है। फसलों से जुड़े इस पर्व को उत्तरायण के नाम से जाना जाता है। उत्तरायण को सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। इसीलिए इस दिन को खास तौर पर मनाया जाता है।

अर्थ 1947
आमिर खान, नंदिता दास और राहुल खन्ना स्टारर फिल्म अर्थ में पतंगों से जुड़ा एक गाना रुत आ गई रे था। ये गाना फसलों और मकर संक्राति से जुड़े इस पल को दिखाया गया था। फैंस को ये गाना भी काफी पसंद था। ए आर रहमान ने इस फिल्म में संगीत दिया और फिल्म को दीपक मेहता ने डायरेक्ट किया था।

रईस
शाहरुख खान की फिल्म रईस में उत्तरायण त्यौहार को भी दिखाया गया था। फिल्म में उरी उरी जाए रे गाना था, जोकि इस त्यौहार पर एकदम फिट बैठता है।

हम दिल दे चुके सनम
मकर संक्राति और बॉलीवुड का जब जब जिक्र होता है तो संजय लीला भंसाली की इस फिल्म का जरूर नाम आता है। सलमान खान और ऐश्वर्या राय की फिल्म में काई पो छे गाना इसी त्यौहार से जुड़ा था।

फुकरे
पुलकित सम्राट की कॉमेडी फिल्म फुकरे में भी इस त्यौहार के सेलिब्रेशन का जश्न के लिए एकदम बेस्ट है। अंबरसरैया गाना पतंग उड़ाने वाले इस पर्व पर ही बना है।

काई पो छे फिल्म
सुशांत सिंह राजपूत की ये फिल्म काफी चर्चा में रही थी। शानदार एक्टिंग से लेकर शानदार कहानी तक इस में देखने को मिली थी। ये फिल्म मकर संक्राति सेलिब्रेशन के नजरिए से भी हमेशा ही दर्शकों को याद रहती है। इस फिल्म का गाना मांझा पतंग उड़ाने को लेकर ही बनाया गया था।
Makar Sankranti 2021- इन बॉलीवुड गानों से म्यूजिकल हो जाएगी आपकी मकर संक्रांति, देखिए लिस्ट


Click it and Unblock the Notifications











