Makar Sankranti 2021- इन बॉलीवुड गानों से म्यूजिकल हो जाएगी आपकी मकर संक्रांति, देखिए लिस्ट

भारत त्योहारों का देश है, लगभग हर महीने एक त्योहार मनाया जाता है। ये जनवरी का महीना है और इस महीनें दो बड़े त्योहार होते हैं। एक गणतंत्र दिवस जो कि राष्ट्रीय त्योहार है और दूसरा मकर संक्रांति। हम बात कर रहे हैं मकर संक्रांति यानि खिचड़ी की जो कि पूरे देश में मनाई जाती है। इस दौरान लोग खिचड़ी का वितरण करते हैं और कई लोग घर में परिवार के साथ सेलिब्रेट करते हैं। लेकिन किसी भी त्योहार की बात हो और बॉलीवुड गानें उनमें शामिल ना हों ऐसा भला कैसे हो सकता है।

कई बार देखा गया है कि मकर संक्रांति पर कई गाने फिल्माए गए हैं जो कि बड़े हिट भी साबित हुए हैं। कुछ ऐसे राज्य भी हैं जहां पर संक्रांति के दौरान लोग पतंगे उड़ाते हैं और उनमें गुजरात और यूपी जैसे राज्य शामिल हैं।

sankranti, makar sankranti, bollywood, songs, बॉलीवुड, गाने

आपने ऐसे कई गाने देखे होंगे जहां हीरो और हीरोइन पतंग के पेंच लड़ाते हुए रोमांस करते नजर आ ही जाएंगे। इस मकर संक्रांति के दौरान हम आपको इन्ही गानों से रूबरू करवा रहे हैं। इस संक्रांति के दौरान आप पतंग उड़ाते हुए इन गानों के साथ एंजॉय कर सकते हैं। देखिए लिस्ट...

उड़ी उड़ी जाए

उड़ी उड़ी जाए

शाहरुख खान की फिल्म रईस का शानदार गाना 'उड़ी उड़ी जाए' इस मकर संक्रांति आप सुन सकते हैं। शानदार सॉन्ग है।

काई पो चे सॉन्ग

काई पो चे सॉन्ग

सुपरस्टार सलमान खान ने ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म हम दिल दे चुके सनम में पतंग उड़ाई थी। गाना काफी धमाकेदार है।

रुत आ गई रे

रुत आ गई रे

आमिर खान ने भी 1947 अर्थ में पतंग उड़ाई थी। मकर संक्रांति के दौरान ये गाने छा जाने के लिए तैयार हैं। आप इनको सुन सकते हैं।

मांझा

मांझा

सुशांत सिंह राजपूत की पहली फिल्म काई पो चे में ये गाना मांझा नजर आया था। इस संक्रांति ये गाना आप सुशांत की याद में भी सुन सकते हैं।

अम्बरसरिया

अम्बरसरिया

फिल्म फुकरे का दमदार गाना अम्बरसरिया रिलीज के बाद काफी पसंद किया गया था। पुलकिल सम्राट इसमें पतंग उड़ाते नजर आए थे।

चली चली रे पतंग

चली चली रे पतंग

फिल्म भाभी का ये पुराना गाना जिसके बोल हैं 'चली चली रे पतंग' आपको बॉलीवुड के पुराने दौर में ले जाएगा। फिलहाल आप सुनिए ये गाने, लिंक्स नीचे दिए गए हैं...

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X