तस्वीर में दिख रही ये छोटी बच्ची आज है बॉलीवुड की अमीर एक्ट्रेस, 28 की उम्र में है करोड़ों की प्रॉपर्टी

janhvi Kapoor

बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जिनके बच्चे भी आज नामी फिल्म स्टार बन गए हैं। खास तौर पर इन दिनों सुहाना खान, सारा अली खान, खुशी कपूर, शनाया कपूर, जाह्नवी कपूर, अनन्या पांडे जैसी और भी किड स्टार्स अपनी पॉपुलेरिटी की वजह से सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं। बता दें कि इन सभी एक्ट्रेसेस की फैन फॉलोइंग से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फैन्स स्टार्स को कितना पसंद करते हैं।

Take a Poll

इन किड स्टार्स ने किया है शानदार डेब्यू
बता दें कि इन सभी किड स्टार्स को बॉलीवुड में कदम जमाए हुए कुछ ही साल हुए हैं। जैसे की सारा अली खान ने साल 2018 में फिल्म 'केदारनाथ' से डेब्यू किया था। सुहाना खान और खुशी कपूर ने साल 2023 में फिल्म 'द आर्चीज' से डेब्यू किया था। अनन्या पांडे ने साल 2019 में फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से डेब्यू किया था वहीं जाह्नवी कपूर ने साल 2018 में फिल्म 'धड़क' से डेब्यू किया था। पिछले सात आठ सालों के अंदर कई किड स्टार्स ने फिल्म में अपनी धाक जमाई है।

सोशल मीडिया पर छाई हुई है एक्ट्रेस की बचपन की तस्वीर
इन सभी एक्ट्रेसेस की फैन फॉलोइंग लिस्ट काफी लंबी है। हर एक फैन अपनी फेवरेट एक्ट्रेस के लेटेस्ट अपडेट का बेसब्री से इंतजार करता है। एक्ट्रेसेस की नई के साथ ही पुरानी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। फैन्स तो अपनी फेवरेट एक्ट्रेस की बचपन की फोटोज देखने के लिए भी उतावले कहते हैं। वहीं हाल ही में एक किड स्टार की बचपन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में एक छोटी बच्ची गार्डन में खड़ी नजर आ रही है। बच्ची की मासूमियत लोगों का दिल जीत रही है। बता दें कि इस तस्वीर में दिखने वाली नन्ही बच्ची आज बॉलीवुड की नामी एक्ट्रेस है। इतना ही नहीं सिर्फ 28 साल की उम्र में इस एक्ट्रेस के पास करोड़ों की प्रॉपर्टी और लग्जरी कारों का कलेक्शन है। तो क्या अब आप इस एक्ट्रेस को पहचान पाए ?

यह भी पढ़ें- तस्वीर में दिख रही इस छोटी बच्ची का पूरा खानदान है सुपरस्टार, फिर भी एक्टिंग में फेल हुई हसीना, पहचान पाए आप नाम ?

पहचान पाए आप इस एक्ट्रेस का नाम
अगर अभी भी आप इस एक्ट्रेस को नहीं पहचान पाए हैं तो आपको बता दें कि ये नन्ही बच्ची कोई और नहीं बल्कि श्रीदेवी और बोनी कपूर की लाडली बेटी जाह्नवी कपूर हैं। यह जाह्नवी कपूर की बचपन की तस्वीर है जिसमें वह अपने बड़े भाई यानी कि अर्जुन कपूर के साथ मिलकर गार्डन में खेलती नजर आ रही हैं। वहीं तस्वीर खिंचते समय अर्जुन कपूर बहन की चोटी को खींचते हुए तस्वीर खिंचवाते नजर आ रहे हैं। दोनों भाई बहन की जोड़ी सोशल मीडिया पर आज भी धूम मचाती है। भले ही दोनों भाई-बहन पब्लिक एरिया में कम नजर आए, लेकिन दोनों का बॉन्ड बहुत ही स्ट्रांग है।

इन फिल्मों में कर चुकी हैं काम
जाह्नवी कपूर ने फिल्म 'धड़क' से डेब्यू किया था। इसके बाद वह 'गुंजन सक्सेना', 'रुही', 'घोस्ट स्टोरीज', 'गुड लक जैरी', 'बवाल', 'मिली', 'मिस्टर एंड मिसेज माही', 'उलझ', 'देवरा पार्ट-1', 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' जैसी तमाम फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वहीं आने वाली फिल्मों की बात करें तो जाह्नवी कपूर 'परम सुंदरी' में नजर आएंगी इस फिल्म को तुषार जलोटा डायरेक्ट कर रहे हैं।

रिलेशनशिप को लेकर हैं चर्चाओं में
जाह्नवी कपूर का नाम इन दिनों शिखर पहाड़िया के साथ लिया जा रहा है। बता दें कि शिखर पहाड़िया प्रोफेशनल पोलो प्लेयर हैं। उन्होंने लंदन में इन्वेस्टमेंट एनालिस्ट का काम भी किया है। शिखर पहाड़िया पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। उनकी मां स्मृति शिंदे एक्ट्रेस हैं। उनके भाई वीर पहाड़िया ने हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म 'स्काई फोर्स' से डेब्यू किया था। बताते चलें कि जाह्नवी कपूर शिखर को लंबे समय से डेट कर रही हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से दोनों की कई तस्वीरें वायरल हुई थीं। उसमें उनकी उंगली में एक डायमंड रिंग भी देखी गई थी जिसे देखकर फैन्स को लगने लगा था कि कहीं जाह्नवी ने सगाई तो नहीं कर ली। खैर जाह्नवी कपूर आए दिनों अपनी सगाई और अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X