तस्वीर में दिख रही बच्ची का पूरा खानदान है सुपरस्टार, फिर भी एक्टिंग में फेल हुई हसीना, पहचान पाए आप ?

बॉलीवुड सितारों की लेटेस्ट तस्वीरों का फैन्स बेसब्री से इंतजार करते हैं। अगर फिल्मी सितारे एक भी तस्वीर शेयर करते हैं वह सोशल मीडिया पर डलते ही लाइमलाइट में आ जाती है। फिल्मी सितारों की नई के साथ ही पुरानी तस्वीरें भी जमकर वायरल होती हैं। स्टार्स की थ्रोबैक फोटोज और वीडियोज जमकर वायरल होते हैं। फैन्स तो अपने फेवरेट सितारे के चाइल्डहुड फोटोज भी देखने बहुत पसंद हैं। वहीं हाल ही में एक एक्ट्रेस का थ्रोबैक चाइल्डहुड फोटो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बना हुआ है। चलिए देखते हैं कि आप इस एक्ट्रेस को पहचान पाते हैं या नहीं।
एक्ट्रेस का वायरल हो रहा चाइल्डहुड फोटो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि दो छोटी बच्चियां फ्रेम में नजर आ रही हैं। तस्वीर मेंं देख सकते हैं कि एक बच्ची ने नन्ही बच्ची को अपनी गोद में उठा रखा है। बच्ची अपनी छोटी बहन को कडल करती हुई नजर आ रही है। बता दें कि तस्वीर में नजर आ रहीं ये दोनों ही बच्चियां बॉलीवुड की जानी एक्ट्रेस हैं। दोनों ही बच्चियां बहने हैं। जिनकी मां, चाचा, बहन और भाई बल्कि पूरा परिवार ही सुपरस्टार है। तो क्या अब पहचान पाए आप ?
पूरा परिवार ही है सुपरस्टार
अगर नहीं तो आपको बता दें कि यह प्यारी सी दिखने वाली छोटी बच्ची कोई और नहीं बल्कि खुशी कपूर (Khushi Kapoor) है। खुशी कपूर जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की छोटी बहन हैं। श्रीदेवी(Sri Devi) -बोनी कपूर (Boney Kapoor) की लाडली बेटी हैं। अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और अंशुला कपूर की फेवरेट हैं। बता दें कि खुशी कपूर के चाचा अनिल कपूर (Anil kapoor) और संजय कपूर (Sanjay Kapoor) भी इंडस्ट्री के पॉपुलर सितारे हैं। देखा जाए तो खुशी कपूर का पूरा परिवार ही सुपरस्टार है।
एक्टिंग से फैन्स का दिल नहीं जीत पाईं हसीना
खुशी कपूर (Khushi Kapoor) ने जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' (The Archies) से डेब्यू किया था, लेकिन यह ओटीटी फिल्म थी जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी, सही मायनों में खुशी कपूर की थिएटर रिलीज फिल्म थी 'लवयापा' जो पिछले महीने 7 फरवरी को रिलीज हुई थी। बता दें कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा पाई थी। फिल्म ने सिर्फ 5.46 करोड़ रुपये का टोटल कलेक्शन किया था। जबकि फिल्म का बजट 50 करोड़ रुपये का था। खुशी कपूर के साथ फिल्म में आमिर खान के बेटे जुनैद खान (Junaid Khan) नजर आए थे। जनैद ने अपनी ओटीटी फिल्म 'महाराज' से तो फैन्स का दिल जीत लिया था। जुनैद की इस फिल्म को देखने के बाद लोग तो जुनैद की एक्टिंग के दीवाने हो गए थे, हर किसी ने आमिर खान के बेटे की तारीफ की थी, लेकिन थिएटर में रिलीज हुई फिल्म में जुनैद की एक्टिंग लोगों को खास पसंद नहीं आई और ना ही खुशी कपूर की एक्टिंग फैन्स का दिल जीत पाई। इसी वजह के खुशी कपूर की थिएटर डेब्यू फिल्म पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी।
लव अफेयर को लेकर हैं चर्चाओं में
खुशी कपूर के लव अफेयर की बात करें तो खुशी कपूर (Khushi Kapoor) का नाम वेदांग रैना (Vedang Raina) के साथ जोड़ा जाता है। बता दें कि वेदांग और खुशी दोनों को ही द आर्चीज (The Archies) फिल्म में देखा गया था। इसके बाद से दोनों के अफेयर के चर्चे होने शुरू हो गए। खुशी और वेदांग को राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की शादी में भी साथ में देखा गया था। दोनों की वेडिंग से कई तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। जिससे फैन्स को साफ दिखने लगा कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन खुशी और वेदांग दोनों ने ही अपना रिलेशनशिप अभी तक ऑफिशियल नहीं किया है।


Click it and Unblock the Notifications












