माइनस 27 डिग्री में डायरेक्टर ने Kajol से कर दी ऐसी डिमांड, कि हसीना की हालत हो गई खराब

काजोल हिंदी सिनेमा की एक बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक गिना जाता है और आपको बता दें कि उन्होंने काफी हिट फिल्में दी हैं। इतना ही नहीं काजोल ने आमिर खान के साथ में फिल्म 'फना' में काम किया। जिसे अब 17 सालों से ज्यादा हो चुके हैं। इस फिल्म से जुड़ी एक बात काजोल ने शेयर की थी, जिसके बारे में जानकर लोग हैरान रह गए थे।
काजोल ने खुलासा करते हुए इस फिल्म के एक गाने की शूटिंग के बारे में बताया और कहा कि माइनस 27 डिग्री पर इसकी शूटिंग हुई थी। वहां पर झील का पानी पूरी तरीके से जम चुका था और कड़ाके की ठंड पड़ रही थी। जहां पर सिर्फ शिफॉन का सलवार सूट पहन रखा था। काजोल के इस पोस्ट को लेकर हर कोई काफी ज्यादा हैरानी जता रहा है।
यह भी पढ़ें- Aishwarya Rai की ऐसी हरकतें देखकर शर्मिंदा हो गए थे Amitabh Bachchan, पब्लिक के सामने ही बहू को लगाई डांट
आमिर खान और काजोल स्टारर फिल्म 'फना' बॉक्स ऑफिस पर काफी धूम मचा चुकी है और आपको बता दें कि इस का कलेक्शन भी काफी जबरदस्त रहा। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को भी दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया। 17 साल पहले रिलीज हुई इस फिल्म को लेकर काजोल ने सोशल मीडिया पर एक जबरदस्त और एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा। इस पोस्ट में काजोल ने इस बात का भी खुलासा किया कि जूनी का किरदार उनके लिए बहुत ही ज्यादा ही स्पेशल रहा।
यह भी पढ़ें- 21 सालों बाद Divya Bharti की मौत का हुआ खुलासा, इन्होंने बताया उस रात कैसे बालकनी से गिरी थीं एक्ट्रेस
इसी पोस्ट के दौरान काजोल ने इस बात का भी खुलासा किया कि शूटिंग का जब पहला दिन था तो हमने पोलैंड में शूट किया था। वहां पर टेंपरेचर माइनस 27 डिग्री था। जहां पर जील जम चुकी थी और मुझे शिफॉन का एक पतला सा सूट पहनकर शूट करना पड़ा। वहीं आमिर खान शूट करने के लिए लोकल मार्केट से एक मोटी सी जैकेट खरीद कर ले आए थे। इस गाने में मेरे चेहरे पर पूरी तरीके से कड़ाके की ठंड का असली दर्द नजर आया।
यह भी पढ़ें- अपना काम-धाम छोड़कर इस शख्स ने Shah Rukh Khan के घर के बाहर जमाया डेरा, बस इस मौके का कर रहा था इंतजार
इसी पोस्ट में काजोल ने आगे लिखा कि हैरानी तो तब हुई जब हम शूट करके वापस मुंबई लौट आए थे और बाद में पता चला कि हमें गाना रीशूट करना पड़ेगा। इसीलिए क्या आप उन महिलाओं को सलाम करेंगे जो सिर्फ बेहतरीन देखने के लिए ऐसे शूट कर सकती हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म ने उन दिनों 100 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन इकट्ठा कर लिया था।


Click it and Unblock the Notifications











