साल 2021 में 5 एक्शन फिल्मों के साथ धमाका करेंगे जॉन अब्राहम- अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट
साल 2020 में गिनती की फिल्में ही रिलीज हो पाई हैं। ऐसे में कई एक्टर हैं, जिनकी फिल्मों की घोषणा हो चुकी थी, लेकिन इस साल फिल्म बड़े पर्दे तक पहुंच नहीं पाई। लिहाजा, 2021 में फिल्मों का सैलाब आने वाला है। अक्षय कुमार, अजय देवगन से लेकर जॉन अब्राहम की फिल्में बैक टू बैक रिलीज होंगी।
जहां अक्षय कुमार की कम से कम 5-6 फिल्में 2021 में रिलीज के लिए तैयार है। अजय देवगन भी 4-5 फिल्मों के साथ फैंस का इंटरटेनमेंट करेंगे। वहीं, 2021 में जॉन अब्राहम की भी 5 फिल्में रिलीज हो सकती हैं। खास बात है कि ये पांचों धमाकेदार एक्शन फिल्में होने वाली हैं।

बतौर अभिनेता ही नहीं, बल्कि एक प्रोड्यूसर के तौर पर भी जॉन आने वाली फिल्मों पर काम कर रहे हैं। लॉकडाउन के दिनों में जॉन ने कई स्क्रिप्ट पढ़ीं। वहीं, लॉकडाउन खत्म होते ही वह मिलाप झावेरी की फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' की शूटिंग पूरी कर चुके हैं।
यहां देखते हैं जॉन अब्राहम की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











