सुपर नानी से हुई 'दिल' वाले इंद्र कुमार की वापसी!
आज इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म सुपर नानी सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में लग गयी है। इस फिल्म की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही रेखा की मौजूदगी से। और होना लाज़मी भी है, क्योंकि रेखा के फैंस बड़े पर्दे पर उनकी वापसी के लिए कब से पलकें बिछाए इंतजार कर रहे थे। ऐसे में सुपर नानी रेखा के फैन्स के लिए मजेदार ट्रीट होगी।
वहीं, सुपर नानी के निर्देशक इंद्र कुमार के लिए भी यह फिल्म काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इंद्र कुमार यूं तो बॉलीवुड के सफल निर्देशकों की लिस्ट में आते हैं, लेकिन पिछले कुछ सालों से अपनी स्टाइल बदलने के कारण उन्हें काफी निगेटिव क्रिटिक का सामना करना पड़ा। लेकिन कहा जा रहा है सुपरनानी से पुराने इंद्र कुमार की वापसी होने वाली है।
सुपरहिट फिल्मों के निर्देशक
80 और 90 के दशक में इंद्र कुमार ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्मों से नवाजा। उनकी दिल, बेटा, राजा, इश्क जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में आज भी लोगों को प्रिय हैं। उनकी शुरुआती फिल्मों में फैमिली ड्रामा, इमोशन, रोमांस और हल्की फुल्की कॉमेडी हुआ करती थी, जो उनकी फिल्मों की पहचान थी।
'मन' हुआ फ्लॉप, तो बदल ली ट्रैक
फिल्म 'मन' और 'आशिक' के फ्लॉप रिजल्ट ने इंद्र कुमार को काफी निराश कर दिया था। लिहाजा, इसके बाद उन्होंने अपने फिल्म कटेंट और स्टाइल को बदल डाला। अब फैमिली ड्रामा की बजाय इंद्र कुमार ने अपनी फिल्मों के लिए चुना एडल्ट कॉमेडी जैसी कहानियां। जिन्हें आप परिवार के साथ तो कतई न देख सकते हैं।
फिल्मों का नया रूप
इंद्र कुमार की नई फिल्मों की लिस्ट में धमाल और ग्रैंड मस्ती जैसे सुपरहिट नाम हैं। जो हिट तो हुए लेकिन ये फिल्में इंद्र कुमार की पुरानी फिल्मों के शैली से काफी अलग थी और इसके दर्शक भी अलग थे। बहरहाल, सुपर नानी के साथ एक बार फिर हम पुराने इंद्र कुमार की झलक देखेंगे। इस फिल्म के अभिनेता शरमन जोशी ने कहा है कि सुपर नानी में आपको इंद्रकुमार की 'दिल' और 'बेटा' के दिन दिखाई देंगे।
बहरहाल, सुपर नानी रिलीज हो चुकी है और फिलहाल हम उम्मीद कर सकते हैं कि लोग हैप्पी न्यू ईयर की खुमारी से निकलकर इस फैमिली इंटरटेंनमेंट फिल्म को पसंद करेंगे। खासकर रेखा के फैंस को तो इस फिल्म से खासी उम्मीदें हैं।


Click it and Unblock the Notifications












