..................... Amitabh Bachchan and Rekha on screen after 33 years in Shamitabh - Hindi Filmibeat

33 बरस बाद पर्दे पर जलवा दिखाने को तैयार अमिताभ और रेखा

मुंबई। महानायक अमिताभ बच्‍चन यानी बिग बी और एवरग्रीन ब्‍यूटी रेखा एक बार फिर से पर्दे पर साथ-साथ नजर आने वाले हैं। करीब 33 वर्ष के बाद यह दोनो अदाकार आर बल्‍की की फिल्‍म शमिताभ में नजर आएंगे।

rekha-and-big-b-together-33-years

आर बल्‍की ही वह फिल्‍ममेकर हैं जिन्‍होंने अमिताभ के लिए 'चीन कम' और 'पा' जैसी लीक से हटकर फिल्‍में बनाईं थीं।

फिल्म को लेकर अमिताभ बच्चन पहले से ही चर्चा में हैं और अब साउथ के सुपरस्टार और बॉलीवुड मूवी 'रांझणा' फेम धनुष ने जानकारी दी है कि रेखा भी इस फिल्म में अहम किरदार निभा रही हैं।

दरअसल धनुष ने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वे रेखा के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा है, 'देखिए, 'शमिताभ' में मैं किसके साथ स्पेस शेयर कर रहा हूं। ये हैं वन एंड ऑनली रेखाजी।'

हालांकि, इस बात की जानकारी नहीं है कि रेखा का रोल अमिताभ बच्चन के अपोजिट होगा या नहीं। बता दें कि फिल्म में अमिताभ बच्चन और रेखा के अलावा धनुष और साउथ के सुपरस्टार कमल हासन की बेटी अक्षरा भी अहम भूमिका हैं।

अमिताभ और रेखा दोनों ने ही 'सिलसिला', 'खून पसीना', 'मिस्टर नटवरलाल,' 'दो अनजाने,' और 'मुकद्दर का सिकंदर' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।

दोनों को आखिरी बार दर्शकों ने यश चोपड़ा की फिल्‍म 'सिलसिला' में देखा था जो 1981 में रिलीज हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X