यह क्या! आलिया को खुद सामने बच्ची कह दिया इलियाना ने

आगामी फिल्म 'हैप्पी एडिंग' की हीरोईन इलियाना डी क्रूज आजकल काफी खुश हैं। इसी खुशी की वजह से वह कभी अपने को-स्टार गोविंदा की तारीफ करते नहीं थक रहीं। तो कभी आलिया भट्ट और श्रद्धा कपूर को अपनी कंपिटिशन मानने से इंकार कर रही हैं।

इलियाना ने गोविंदा की तारीफ करते हुए कहा कि 'वह बहुत ही कमाल के एक्टर हैं। उनमें वो सारे गुण हैं जो एक एक्टर में होने चाहिए।' गौलतलब है कि हैप्पी एडिंग 21 नवंबर को रिलीज होने वाली है। यह इलियाना की चौथी हिंदी फ़िल्म है और इस फ़िल्म में उनके साथ हैं अभिनेता सैफ़ अली ख़ान। जबकि फिल्म में गोविंदा की भी खास भूमिका है।

लेकिन इलियाना सिर्फ इतने में ही नहीं रूकीं। जब उनके बॉलीवुड कंपीटिशन के बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि ''श्रद्धा कपूर हों या आलिया भट्ट, दोनों ही फिल्मों में अच्छा काम कर रही हैं। लेकिन मेरी तुलना इन दोनों से करना ग़लत होगा। क्योंकि मुझे लगता है कि मैं उन दोनों से उम्र में थोड़ी बड़ी हूं। इन दोनों का ही एक्टिंग करने का अलग अंदाज़ है।"

इलियाना आगे कहती हैं, "आलिया तो मेरे लिए बच्ची है। मैं और आलिया एक ही जिम में जाते हैं और मैं उसे वहां वर्कआउट करते हुए देखती हूं। मैं उसे कहती हूं कि आलिया तुम अभी बहुत छोटी हो, तुम्हें अपनी ज़िन्दगी को और एन्जॉय करना चाहिए।"

वहीं, बॉलीवुड में एंट्री और अपने काम को लेकर इलियाना ने कहा कि ये शुरुआत बिल्कुल नई है। बॉलीवुड फिल्में साउथ की फ़िल्मों से बिल्कुल अलग है। इलियाना कहती हैं, "यहां पर फ़िल्म शुरू होने से पहले और फ़िल्म के दौरान निर्देशक से आपकी मीटिंग होती है। फिर यहां रेहर्सल्स होती हैं, स्क्रिप्ट रीडिंग होती हैं। जबकि ये सब साउथ में बिल्कुल नहीं होता।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X