'बर्फी' गर्ल इलियाना ने पेटा के लिए उतारे कपड़े, हुईं टॉपलेस
साउथ का बड़ा नाम और हिंदी फिल्मों में फिल्म 'बर्फी' के जरिये लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली क्यूट अभिनेत्री इलियाना डी क्रुज ने भी अपना बोल्ड अंदाज लोगों के सामने पेश किया है। इलियाना ने "पेटा" के लिए एक फोटोशूट कराया है जिसमें वो टॉपलेस नजर आ रही है।
इलियाना ने पेटा के लिए उतारे कपड़े
इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटोशूट के जरिए इलियाना जानवरों के प्रति हिंसा का विरोध कर रही हैं। अपने इस बोल्ड पोज वाली तस्वीर का अनावरण खुद इलियाना ने ही किया। इसके बाद वो इस सिलसिले में मीडिया से भी मुखातिब हुईं।
इलियाना की कातिल अदाएं किसी को भी पागल कर दें....
पेटा के लिए करवाए गए अपने इस फोटोशूट को लेकर इलियाना ने कहा कि जानवरों के साथ हम लोग खुद जानवरों जैसा व्यवहार करते हैं इसलिए मैं गुजारिश करती हूं आप लोगों खरगोश जैसे प्यारे प्राणी के फर के इस्तेमाल ना करें क्योंकि उसके फर को पाने के लिए लोग उसे जिंदा नोंच डालते हैं।
जानवरों से प्यार करो...
इलियाना से पहले कई फिल्मी सितारे जैसे आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा, लारा दत्ता, मलाइका अरोरा खान, शर्लिन चोपड़ा ने भी बोल्ड फोटोशूट कराया था।
इलियाना इन दिनों बॉलीवुड के की नामी-गिरामी हस्तियों के साथ काम कर रही हैं। खबर है कि वो शाहरूख खान के साथ फिल्म 'फैन' में दिखायी पड़ेंगी। मनीष शर्मा निर्देशित 'फैन' आदित्य चोपड़ा बना रहे हैं। फिल्म में शाहरुख एक प्रशंसक की भूमिका में नजर आएंगे।
आईये देखते हैं इलियाना के टॉपलेस फोटो की एक झलक...


Click it and Unblock the Notifications