Happy Birthday: विद्या बालन की 10 बेहतरीन फिल्में, अवॉर्ड्स की है लंबी लिस्ट
विद्या बालन फिल्म इंडस्ट्री की वो कामयाब एक्ट्रेस हैं जिन्होंने उन सभी गलतफहमियों को परे किया कि एक एक्ट्रेस वही बन सकती है जो गैर शादीशुदा हो, जो जीरो फिगर हो, जो दिखने में अट्रैक्टिव हो, अदाएं दिखाए या फिर स्टाइल मारे। उन्होंने अपनी एक्टिंग और दमदार काम से सभी को यकीन दिलवा दिया है कि हीरोइन होने के लिए अभिनय और कला की जरूरत होती है जो उनके पास बखूबी है।
विद्या बालन की परिणीति हो या फिर शुकंतला देवी, उन्होंने पर्दे पर वो सब किरदार निभाए हैं जो एक महिला, समाज और कई कड़वी सच्चाई को पेश करती हैं। उन्होंने कमर्शियली भी कामयाबी हासिल की है और अपने अभिनय का वह पहले ही लोहा मनवा चुकी हैं।
नए साल पर अपना जन्मदिन मनाने वाले विद्या बालन वह एक्ट्रेस हैं जिनकी अभिनय की और उनकी फिल्मों की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। आइए विद्या बालन के जन्मदिन पर जानते हैं उनकी दस दमदार फिल्मों के बारे में।
ट्विंकल खन्ना ने जब पति अक्षय की फिल्म देखने से कर दिया मना, 'मुझे ऐसी कॉमेडी बिल्कुल नहीं पसंद'


Click it and Unblock the Notifications