हैप्पी बर्थडे निया शर्मा- ग्लैमरस, बोल्ड एंड ब्यूटीफुल, इनके हर अंदाज पर हैं फैंस फिदा- देंखे PICS
ग्लैमरस, खूबसूरत, बोल्ड और दमदार अभिनेत्री के तौर पर पहचान बनाने वालीं निया शर्मा 17 सितंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इन्होंने टीवी की दुनिया में काफी कम समय में बेहतरीन काम कमाया है। लिहाजा, इनकी फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है। निया को एशिया की टॉप-50 सेक्सी महिलाओं में से एक होने का खिताब भी मिल चुका है। हाल ही में रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी- मेड इन इंडिया' जीतकर निया सुर्खियों में थीं।

निया टेलीविजन की उन एक्ट्रेसस में हैं, जो अपने सीरियल और दमदार किरदारों से अलग रियल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी निया काफी एक्टिव हैं और फैंस इनके दिवाने हैं। इस लुक्स तो सालों चर्चा में रहते हैं। वहीं, निया सामाजिक मुद्दों को लेकर भी हमेशा मुखर रही हैं। सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर भी निया ने बयान दिये हैं।
बहरहाल, आज इस खूबसूरत एक्ट्रेस के जन्मदिन पर हम निया की तस्वीरों के साथ उनसे जुड़ी कुछ बातें भी शेयर कर रहे हैं।
फिल्मीबीट टीम की ओर से खूबसूरत एक्ट्रेस निया शर्मा को जन्मदिन की ढ़ेरों शुभकामनाएं।
कंगना रनौत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई- शेयर किया खास वीडियो संदेश


Click it and Unblock the Notifications