जब 300 करोड़ी फिल्म के साथ ऋतिक रोशन ने मचाई 'धूम', सलमान खान और अक्षय कुमार को भी छोड़ दिया था पीछे
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के फेमस और सक्सेसफुल डायरेक्टर व एक्टर राकेश रोशन के बेटे ऋतिक रोशन 10 जनवरी को अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। साल 1974 में जन्में ऋतिक रोशन ने एक्टिंग शुरू करने से पहले पिता के साथ सहायक डायरेक्टर का काम भी किया। पिता ने बेटे को अभिनय में निखारा और फिर साल 2000 में कहो न प्यार है से फिल्मों में उतारा। पिता के निर्देशन में बनी ये फिल्म ऋतिक रोशन के करियर के लिए शानदार साबित हुई। इस फिल्म के लिए उन्हें कई अवॉर्ड्स मिले और सभी जान गए थे कि ऋतिक रोशन एक्टिंग में अपने पिता से भी एक कदम आगे निकले हैं।
ऋतिक रोशन फिर पर्यटन ड्रामा फिल्म फिजा में और फिर करण जौहर की भी खुशी कभी गम में नजर आए। इसके बाद एक बार फिर साल 2003 में ऋतिक रोशन ने पिता राकेश रोशन के साथ काम किया। विज्ञान फिक्शन से जुड़ी फिल्म कोई मिल गया ऋतिक रोशन के लिए मील का पत्थर साबित हुई। इस फिल्म के लिए दो फिल्मफेयर अवॉर्ड मिले। इस फिल्म के लिए तो राकेश रोशन ने नेशनल अवॉर्ड भी झटका था।
इसके बाद इस फिल्म के सीक्वल भी सुपरहिट साबित हुई। कृष, कृष 3 दोनों ही ब्लॉकबस्टर साबित हुई। एक्टिंग और एक्शन दोनों से ही ऋतिक रोशन ने दुनिया को अपना फैन बना दिया था। इसके बाद ऋतिक धूम 2, जोधा अकबर, गुजारिश, जिंदगी न मिलेगी दोबारा, अग्निपथ, बैंग बैंग और फिर सुपर 30 जैसी फिल्मों में नजर आए।
अजय देवगन की बैक टू बैक 12 बिग बजट फिल्में, तगड़े धमाके की तैयारी- Details


Click it and Unblock the Notifications











