..................... Fukrey 3, Jee Le Zaraa to Kho Gaye Hum Kahan, 5 upcoming Bollywood films on friendship in 2022 | 'फुकरे 3' से लेकर 'जी ले जरा' तक- यहां जानें 2022 में दोस्ती पर आने वाली 5 बॉलीवुड फिल्में - Hindi Filmibeat

'फुकरे 3' से लेकर 'जी ले जरा' तक- यहां जानें 2022 में दोस्ती पर आने वाली 5 बॉलीवुड फिल्में

इन दिनों वेब सीरीज़ और फिल्मों के रूप में दर्शकों के पास अथाह कंटेंट है। हिंदी फिल्मों की बात करें तो साल 2022 सिनेमाप्रेमियों के लिए काफी खास होने वाला है। इस साल रिलीज होने वाली फिल्मों की लाइन लगी हुई है। तमाम विषयों के बीच 2022 में आने वाली फिल्मों की लिस्ट देंखे तो इस साल 'दोस्ती' पर बनी कई ऐसी फिल्में भी आ रही हैं, जो इस रिश्ते की अलग अलग पहलू को दिखाएगी।

रोड ट्रिप पर दोस्तों की 'जी ले जरा' हो या गुदगुदाने वाले दोस्तों के साथ 'फुकरे 3', ये ऐसी कहानियां हैं जो बहुत ही सरल, फील- गुड और दिल को छू जाने वाली हैं। खास बात है कि इनमें से ज्यादातर फिल्में मल्टी स्टारर हैं, जो दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होने वाला है।

[यहां पढ़ें- लूप लपेटा फिल्म रिव्यू]

एक नजर इस साल रिलीज होने वाली 5 ऐसी फिल्मों पर डालते हैं, जो दोस्ती के रिश्ते पर बनी है।

खो गए हम कहां

खो गए हम कहां

दोस्ती के विभिन्न पहलुओं की खोज करते हुए, अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव अभिनीत एक्सेल एंटरटेनमेंट की अगली फिल्म 'खो गए हम कहां' इस साल रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

फिल्म की घोषणा करते हुए लिखा गया था "अपने दोस्तों को खोजें और आपको फॉलोअर्स की आवश्यकता नहीं होगी।"

होमकमिंग

होमकमिंग

एक युवा केंद्रित म्यूज़िकल ड्रामा फिल्म है, जो सिटी ऑफ़ जॉय-कोलकाता पर आधारित है। यह फिल्म कॉलेज के दोस्तों के एक ग्रुप के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पुराने थिएटर ट्रेनिंग स्कूल और अकादमी को राज्य द्वारा प्लॉट व्यावसायीकरण योजनाओं की बेड़ियों से ध्वस्त होने से बचाने के लिए लंबे समय के बाद अपने होमटाउन में फिर से एकजुट होते हैं।

फिल्म में सयानी गुप्ता, हुसैन दलाल, तुषार पांडे, प्लाबिता बोरठाकुर और सोहम मजूमदार के साथ एक प्रभावशाली स्टार कास्ट है। यह सौम्यजीत मजूमदार द्वारा निर्देशित है और 18 फरवरी से सोनी लिव पर विशेष रूप से स्ट्रीम होगी!

जी ले ज़रा

जी ले ज़रा

जी ले ज़रा एक आगामी फिल्म है जो पहली बार बड़े पर्दे पर प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट को एक साथ ला रही है। फिल्म फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित की जा रही है.. हालांकि हम इस फिल्म की कहानी के बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं, लेकिन हम यह जानते हैं कि यह तीन महिलाओं की उनके जीवन के विभिन्न चरणों में दोस्ती का जश्न मनाने वाली फिल्म होने जा रही है। खैर, हम निश्चित रूप से इसके लिए ज़्यादा इंतजार नहीं कर सकते!

द इंटर्न

द इंटर्न

एक 70 वर्षीय (अमिताभ बच्चन) कॉर्पोरेट की दुनिया में वापस आने की तलाश में, एक ऑनलाइन फैशन साइट पर एक वरिष्ठ इंटर्न बनने के अवसर का लाभ उठाता है। वह जल्द ही अपने छोटे सहकर्मियों के बीच लोकप्रिय हो जाता है, जिसमें उसकी बॉस (दीपिका पादुकोण) भी शामिल है, जो कंपनी का संस्थापक भी होती है।

फिल्म उनके चार्म, ज्ञान और ह्यूमर को एक्स्प्लोर करती है। यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म 'द इंटर्न' इसी नाम की ऑफिशियल रीमेक है।

फुकरे 3

फुकरे 3

चूचा और उसका 'जुगाड़ू' गिरोह तुरंत और आसान पैसा कमाने के तरीके खोजने के लिए देश की पसंदीदा फ्रेंडशिप-कॉमेडी फिल्म फ्रैंचाइजी फुकरे के साथ अपनी खोज जारी रखेगा। इस फ्रेंचाइजी के तीसरे भाग की शूटिंग पहले ही शुरू हो चुकी है और फिल्म के इस साल के दूसरे भाग में रिलीज होने की उम्मीद है। फिल्म पुलकित सम्राट, अली फज़ल, वरुण शर्मा, मनजोत सिंह, ऋचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी के साथ ओरिजिनल स्टार कास्ट को वापस लाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X