श्रीदेवी के नाम 'लव लेटर' लिखने से लेकर कोरोना पॉजिटिव होने तक- कंट्रोवर्सी किंग हैं ये निर्देशक
कंट्रोवर्सी किंग का खिताब यदि बॉलीवुड में बांटा जाए, तो शायद निर्देशक राम गोपाल वर्मा के हिस्से में आ सकती है। जहां उन्होंने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं, वहीं विवादों से भी उनका पुराना नाता रहा है। खासकर ट्विटर पर उनके कमेंट अजीबोगरीब होते हैं। अमिताभ बच्चन, टाइगर श्राफ पर भद्दा कमेंट करने से लेकर श्रीदेवी की मौत पर चिट्ठी लिखना राम गोपाल वर्मा सब कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की खबर ट्विटर पर डाली, जो कि अप्रैल फूल जोक था।
बतौर निर्देशक रामगोपाल वर्मा रंगीला, कंपनी, कौन, सत्या, सरकार, 26/ 11 जैसी बेहतरीन फिल्में दे चुके हैं। लेकिन आज के समय में फिल्मों से ज्यादा उनके विवादित बयान ही छाए रहते हैं।

इस बात से भी गुरेज नहीं किया जा सकता कि रामगोपाल वर्मा सही मायने में बॉलीवु़ड के पब्लिसिटी स्टंट मैन हैं। विश्वास नहीं होता है तो नीचे लिखे उनकी चुनिंगा कंट्रोवर्सियों की सीरिज देंख लें। बता दें, इनकी पिछली कुछ फिल्में बुरी तरह फ्लॉप रही हैं।
लगातार कंट्रोवर्सी का हिस्सा रहें हैं रामगोपाल वर्मा-
कोरोना लॉकडाउन खत्म होते ही "बागी 3" दोबारा सिनेमाघरों में होगी रिलीज? टाइगर श्राफ ने दिया जवाब


Click it and Unblock the Notifications