"#RustomTrailer के हर सीन पर 100 करोड़ की मुहर!"

अक्षय कुमार की रूस्तम का ट्रेलर 30 जून को रिलीज़ हो रहा है और अभी तक सूत्रों की मानें तो इस ट्रेलर के हर सीन पर 100 करोड़ की मुहर लगी हुई है।

मतलब इतना तो तय है कि एक बार फिर अक्षय कुमार एक ज़ोरदार धमाका करने वाले हैं। लेकिन इस धमाके में अलग क्या होगा, ये देखने के लिए लोग काफी बेचैन हैं। और यही कारण है कि फिल्म के लिए लोग काफी एक्साइटेड हैं।

rustom trailer expectations

फिल्म टीनू सुरेश देसाई डायरेक्ट कर रहे हैं। इसलिए फिल्म अक्षय कुमार के कंधों पर थोड़ा सा भार बढ़ाती है। जानिए फिल्म से लोगों को है क्या क्या उम्मीदें -

धमाकेदार सस्पेंस
कवास मानेकशॉ की कहानी ज़्यादातर लोग जानते हैं क्योंकि ये भारत का पहला धमाकेदार हाई प्रोफाइल लव स्कैंडल बन गया था। ऐसे में फिल्म में क्या कुछ नया सस्पेंस होगा? ये ट्रेलर से ही पता चलेगा! [पढ़िए रूस्तम की असली कहानी]

अलग फ्लेवर के अक्षय
अक्षय का ये रूप लोगों को पसंद तो आता है लेकिन अब ये बार बार वही रूप हो रहा है। तो इस बार अक्षय का अलग फ्लेवर कुछ ट्विस्ट के साथ आना बहुत ही ज़रूरी है।

अक्षय - इलियाना पेयर
पिछली कुछ फिल्मों से अक्षय कुमार अपने पेयर के साथ एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं और ये एक्सपेरिमेंट काम भी आ रहे हैं। इसलिए देखना होगा कि रूस्तम ट्रेलर में अक्षय - इलियाना का एंगल लोगों को पसंद आता है या नहीं।

डायलॉग्स
अक्षय कुमार के डायलॉग्स लोगों को रट जाते हैं। फिर यहां तो प्यार है, बेवफाई है और खूनखराबा भी है। ऐसे में ट्रेलर दो चार धमाकेदार डायलॉग्स तो देगा ही।

मोहनजोदड़ो को खतरा
रूस्तम ट्रेलर ये साबित कर देगा कि ऋतिक रोशन की मोहनजोदड़ो को डरने की ज़रूरत है या नहीं। वैसे भी ऋतिक रोशन ने इस फिल्म के लिए भले ही कितनी भी मेहनत की हो उनके ट्रेलर में ऐसा कुछ नहीं दिखा। हम आपको सुबूत भी दे चुके हैं। [#MohenjodaroTrailer: 3 मिनट में निकाल ली गईं इतनी गलतियां!]

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X