बचपन में सीधे थे सलमान, तो आलिया थी फैशन से दूर..
आज बाल दिवस है, देश भर के स्कूलों में यह काफी धूमधाम से मनाया जाता है। बच्चे तो हालांकि सबको प्यारे लगते हैं, लेकिन हमारा बॉलीवुड भी बच्चों को काफी अहम जगह देने में विश्वास रखता है। दशकों पहले से ही हिन्दी सिनेमा में बच्चों पर दिलचस्प फिल्में बनती आ रही हैं। कुछ आपका मनोरंजन करती हैं, तो कुछ बच्चों को सबक देने का काम करती है। नीतू सिंह की फिल्म 'दो फूल' हो या 'तारे जमीन पर' का ईशान, बॉलीवुड फिल्मों के बच्चे हमेशा शानदार रहे हैं।
लेकिन यहां हम आपको किसी फिल्मी बच्चे नहीं, बल्कि आपके फेवरिट फिल्मी सितारों से जुड़ी कुछ बातें शेयर करने जा रहे हैं।
स्क्रीन पर दिख रहे बॉलीवुड स्टारों का लोगों पर काफी प्रभाव पड़ता है। लेकिन क्या आपको पता है स्टार हो या आम लोग, सबका बचपन काफी एक सा होता है। शैतानी और बदमाशियों से भरा। बात करें बॉलीवुड के किंग खान की तो आपको बता दें, शाहरूख बचपन से ही एक्टिंग में आना चाहते थे। वे अपने पिता की स्मार्ट पर्सनालिटी से काफी प्रभावित थे, और हमेशा उनके जैसा ही दिखना चाहते थे। शाहरूख ने कई बार अपने बचपन की बातें शेयर करते हुए कहा है कि उनके पिता बातों बातों में काफी सीख दिया करते थे, जो आज तक शाहरूख अपने जीवन में उतारते आए हैं।
वहीं, हमारे बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार का मिजाज हमेशा से आशिकाना रहा है। आपको बता दें, अक्षय कुमार को बचपन में एक बार अपनी टीचर से भी प्यार हो चुका है। वहीं, सलमान इन सब मामलों में काफी सीधे थे। उन्हें अपनी मां के हाथों से मार खाने में काफी डर लगता था। और उससे भी ज्यादा वे अपने पिता सलीम खान से डरते थे।
कपूर खानदान के सबसे छोटे सदस्य की बात की जाए तो अरमान जैन बताते हैं कि मेरा बचपन बिल्कुल ही नॉन- फिल्मी रहा है। मुझे स्वादिष्ट खाना बेहद पसंद था, य़ा यूं कह लें, मैं काफी फूडी था। जब भी हम सब पूरी फैमिली मिलते थे, सभी बच्चे काफी हो- हल्ला मचाते थे। जबकि आपको जानकर आश्चर्य होगा कि आज बॉलीवुड की फैशन क्वीन आलिया भट्ट का कहना है कि जब मैं स्कूल में थी तो मैं बिल्कुल भी फैशनेबल नहीं थी। स्टूडेंट ऑफ दि ईयर के बाद मैंने फैशन करना सीखा।


Click it and Unblock the Notifications












