बॉलीवुड और ड्रग- नया नहीं है ये कनेक्शन, संजय दत्त से लेकर फरदीन खान, ड्रग्स से जुड़े थे कई सितारे
सुशांत सिंह राजपूत केस से संबंधित ड्रग्स मामले ने अब अलग ही मोड़ ले लिया है। ड्रग्स मामले में बॉलीवुड के एक के एक बड़े नाम सामने आ रहे हैं। रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के बाद अब दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह से भी पूछताछ हो रही है। इस केस को लेकर बॉलीवुड सुर्खियों में है। हर कोई टॉप सितारों के नाम को देखकर हैरान है।
रिपोर्ट के मुताबिक, ड्रग रैकेट मामले में नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की रडार पर 50 फिल्मी कलाकार, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं, जिनसे आने वाले दिनों में पूछताछ की जाएगी।

आज भले ही ड्रग्स मामले में इन सितारों के नाम आने को लेकर इतना हंगामा मच रहा है और लोग सवाल उठा रहे हैं।लेकिन बता दें, बॉलीवुड और ड्रग्स का नाता नया नहीं है। इसके पहले भी बॉलीवुड से जुड़े लोग ड्रग्स के इस्तेमाल को लेकर खबरों में आ चुके हैं। कुछ ड्रग्स की लत से जूझ रहे थे, तो कुछ के नाम ड्रग्स तस्करी से भी जुड़ा था।
संजय राउत ने ड्रग मामले पर उठाए सवाल- 'सुशांत केस में कुछ हाथ नहीं लगा, तो NCB से जांच शुरू करा दी'


Click it and Unblock the Notifications











