संजय राउत ने ड्रग मामले पर उठाए सवाल- 'सुशांत केस में कुछ हाथ नहीं लगा, तो NCB से जांच शुरू करा दी'
ड्रग्स मामले को लेकर नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने कई बॉलीवुड सितारों को समन भेजा है। दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, रकुल प्रीत सिंह जैसे बड़े नाम सामने आए हैं। जबकि अभी और नाम सामने आ सकते हैं, ऐसा अंदेशा है। ऐसे में शिवसेना नेता संजय राउत ने एनसीबी की जांच पर सवाल खड़े करते हुए पूछा कि, सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री को निशाना क्यों बनाया जा रहा है!
रिपोर्ट के मुताबिक, ड्रग रैकेट में एनसीबी की रडार पर 50 फिल्मी कलाकार, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं, जिनसे आने वाले दिनों में पूछताछ की जाएगी।

इस बारे में संजय राउत ने कहा कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का काम ड्रग्स की तस्करी को रोकना है, लेकिन वे एक के बाद एक बॉलीवुड कलाकारों को बुला रहे हैं। किस क्षेत्र में लत नहीं है? किसी को पैसे का लत है तो किसी को कुछ और चीज का।
bollywood deepika padukone sara ali khan shraddha kapoor rakul preet singh दीपिका पादुकोण सारा अली खान श्रद्धा कपूर रकुल प्रीत सिंह


Click it and Unblock the Notifications