Bday SpcL- जितनी फिल्में उतना लुक..डांसिंग में भी सुपर स्टार
शाहिद कपूर आज भी बॉलीवुड के सबसे क्यूट एक्टर की लिस्ट में शामिल किए जाते हैं। शाहिद ने करियर की शुरूआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट विज्ञापन के साथ शुरू की थी।
[जब सलमान, अक्षय का असल जिंदगी में पड़ा विलेन से पाला]
वो अच्छे एक्टर के साथ बहुत हीं अच्छे डांसर भी हैं।उन्होंने बचपन से हीं कोरियग्राफर श्यामक डावर के डांसिंग स्कूल से डांस सीखा है और साथ हीं ताल और दिल तो पागल है जैसी फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर भी बने।
शाहिद बॉलीवुड के ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने अपने लुक के साथ जितना एक्सपेरीमेंट किया किया है उतना शायद हीं बॉलीवुड में किसी एक्टर ने किया है। शाहिद अपनी हर फिल्म में अलग लुक में नजर आते हैं और उस लुक को बिल्कुल अपना लेते हैं।
कभी करीना कपूर से अफेयर तो कभी प्रियंका चोपड़ा से अफेयर को लेकर शाहिद काफी चर्चाओं में रहे तो आजकल अपनी पत्नी मीरा के साथ अक्सर स्पॉट किए जाते हैं। खबरें तो ये भी आ रहीं हैं कि शाहिद पापा बनने वाले हैं हालांकि इन दोनों मे से किसी ने खबर की पुष्टि नहीं की है।
[सलमान कुछ तो इनसे भी सीख लेते...]
शाहिद कपूर 25 फरवरी को अपना जन्मदिन मनाते हैं औ इसी मौके पर देखिए बचपन से अब तक कितना बदले शाहिद।


Click it and Unblock the Notifications












