Birthday: कई सालों तक गोविंदा ने छिपाई थी शादी, फिर 18 साल बाद दोबारा लिए 7 फेरे
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। गोविंदा इंडस्ट्री का वो नाम है जिसे सुनते ही हमारे जहन में डांस, एक्टिंग, खिलखिलाता चेहरा याद आ जाता है। 90 दशक में फिल्म इंडस्ड्री पर राज करने वाले गोविंदा का वो चार्म बेशक अब न रहा हो लेकिन वो समय कोई नहीं भूल सकता जब हर बड़ी एक्ट्रेस उनके साथ काम करना चाहती थी और निर्देशक की वह पहली पसंद हुआ करते थे।
गोविंदा वह स्टार हैं जिनके पास एक समय में 70 से ज्यादा फिल्में होती थीं और वह एक साथ 5-5 फिल्मों की शूटिंग किया करते थे। हीरो नंबर 1, हसीना मान जाएगी, जोड़ी नंबर 1 और कुली नंबर वन ऐसी ढेरों फिल्में हैं जिन्हें आज भी खूब पसंद किया जाता है। कुली नंबर वन इन दिनों एक बार फिर चर्चा में है। डेविड धवन द्वारा बनाई गई इस फिल्म के सीक्वल में उनके बेटे वरुण धवन नजर आने वाले हैं। इससे पहले 1995 में आई इस फिल्म में गोविंदा ने धूम मचाई थी।
कुली नंबर 1 की बात हो तो गोविंदा और डेविड धवन का मनमुटाव जरूर सामने आता है। कई बार दोनों के बीच बंद बातचीत का विषय सामने आ चुका है। कहा जाता है कि अब दोनों एक दूसरे से बात तक नहीं करते है। बता दें गोविंदा और डेविड धवन की जोड़ी इतनी हिट हुई थी कि दोनों ने साथ में मिलकर शोला और शबनम, कुली नंबर 1, साजन चले ससुराल जैसी हिट फिल्मों में काम किया था।


Click it and Unblock the Notifications