हार्ट अटैक से ठीक हुए रेमो डिसूजा को मिली अस्पताल से छुट्टी, परिवार और स्टार्स ने दी शुभकामनाएं-VIDEO
कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर रेमो डिस्यूजा को अस्पताल से छुट्टी मिल गई हैं। उन्हें कुछ दिनों पहले हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद से वे अस्पताल में भर्ती थे। रेमो को 11 दिसंबर 2020 को अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उनके हार्ट की सर्जरी हुई थी। सर्जरी के जरिए उनके हार्ट ब्लॉकेज को रिमूव किया गया। रेमो डिस्यूजा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपने फैन्स को उनके लिए दुआएं मांगने के लिए थैक्यूं कहा है।
रेमो ने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर एक स्लो-मो वीडियो शेयर अपने अपने फैन्स को शुक्रिया कहा है। इस वीडियो में अस्पताल से घर लौटने पर थॉम्बस अप दिखा कर फैन्स को शुक्रिया कह रहे हैं। उनके घर लौटने पर बैलुन से घर को डेकोरेट किया गया है।
इस वीडियो को शेयर करते हुए रेमो ने कैप्शन में लिखा है कि आप सभी के प्यार और दुआओं से में वापस लौट आया हूं.. थेंक्यू। रेमो के इस पोस्ट को शेयर करने के बाद उनके फैन्स इस पोस्ट को लाइक और कमेंट कर रहे हैं। फैन्स ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सितारे भी रेमो की पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











