सभी 'खान' के साथ किया काम लेकिन बनाई अलग पहचान !
उर्मिला मातोंडकर बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में हैं जिन्होंने काफी समय में बहुत हीं अच्छा करियर बनाया। उन्होंने हर सुपरस्टार के साथ काम किया और कई अच्छी फिल्में की।
बतौर बाल कलाकार करियर की शुरूआत करने वाली उर्मिला ने रंगीला से हीं सबको अपना दिवाना बना दिया। उस जमाने जब एक्ट्रेसेस के लिए हॉट, सेक्सी या फिट और फाइन फिगर होना उतना जरूरी नहीं होता था तब भी उर्मिला मातोंडकर खुद को काफी फिट और मेनटेंन रखती थी।
उन्होंने सभी बॉलीवुड के सभी 'खान' के और अजय देवगन के साथ भी काम किया लेकिन उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। उनकी अगर आप सबसे यादगार फिल्मों को याद करेंगे तो उसमें इनकी फिल्मं से पहले काफी और भी फिल्में भी आती हैं।
[इस एक्ट्रेस ने सबको दिया जोर का 'झटका']
उन्होंने कई चैलेंजिंग रोल किए तो रामगोपाल ने भी उनको लेकर कई फिल्में की और काफी समय तक उर्मिला और रामगोपाल वर्मा की अफेयर खबरें सुर्खियां भी बनीं रही। वो एक्टिंग के मामले में भी अच्छी थी तो डांस भी काफी अच्छा करती थीं।
इसलिए उर्मिला को अगर भुला हुआ सितारा भी कहा जाए तो गलत नहीं होगा क्योंकि उनका जो पोटैंशियल था उस हिसाब से उन्होंने काफी जल्दी फिल्मे करना छोड़ दिया। आइये आपको आज हम आपको याद दिलाते हैं उर्मिला की कुछ यादगार फिल्में।


Click it and Unblock the Notifications


