3 साल पहले इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने शुरु की 500 करोड़ क्लब- बाहुबली 2 के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स
साल 2017 में रिलीज एसएस राजामौली की फिल्म बाहुबली 2 को आज रिलीज हुए 3 साल पूरे हो चुके हैं। कोई शक नहीं कि आज भी बाहुबली सबसे बड़ी भारतीय फिल्म के तौर पर खड़ी है। प्रभास स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं, जिसे आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है।
एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे रिकॉर्डतोड़ फिल्म मानी जाती है। साल 2015 में आई फिल्म बाहुबली के बाद बाहुबली 2 ने एडवांस बुकिंग में भी सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये थे। पहले दिन फिल्म को देखने की बेसब्री इतनी जबरदस्त थी, जिसे अंदाजा लगा लिया गया था फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या तबाही मचाने वाली थी।

बाहुबली 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए थे जो आज भी कोई नहीं तोड़ पाया है। फिल्म ने 2 दिनों 50 करोड़, 3 दिनों में 100 करोड़, 4 दिनों में 150 करोड़ , 6 दिनों में 200 करोड़, 8 दिनों में 250 करोड़, 10 दिनों में 300 करोड़, 15 दिनों में 400 करोड़ और 34वें दिन 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था।
2009 - 2019 ईद बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बीच शाहरुख ने किया एक धमाका


Click it and Unblock the Notifications