2009 - 2019 ईद बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बीच शाहरुख ने किया एक धमाका
साल 2020 में ईद पर दो सुपरस्टार्स की फिल्म रिलीज होने वाली थी, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित थे, सलमान खान की राधे और अक्षय कुमार की लक्ष्मी बम। लेकिन कोरोना की वजह से हुई लॉकडाउन में दोनों ही फिल्में अब पोस्टपोन हो चुकी हैं और फिलहाल किसी नई रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है।
ईद हमेशा से ही बॉक्स ऑफिस के लिए काफी धमाकेदार रहा है। साल 2009 में वाटेंड के बाद से सलमान खान ने लगभग हर साल ईद पर फिल्म रिलीज की है और वह सफल भी रही है। अब तो हर ईद पर दर्शकों को सलमान की फिल्म का ही इंतजार होता है। जैसे क्रिसमस आमिर खान के लिए है, उसी तरह ईद यानि की सलमान खान फिल्म। और हो भी क्यों ना.. ईद पर रिलीज सलमान खान की हर फिल्म बॉक्स ऑफिस धमाका होती है।

पिछले 10 सालों में सिर्फ एक साल ऐसा रहा है, जब ईद पर सलमान की फिल्म रिलीज हुई है और वह जगह ली है शाहरुख खान ने। साल है 2013.. जब शाहरुख ने ईद पर फैंस को अपनी सुपरहिट फिल्म दी थी।
यहां जानें पिछले 10 सालों में ईद पर रिलीज फिल्में.. और बॉक्स ऑफिस-


Click it and Unblock the Notifications