टाइगर श्रॉफ का ये DHAMAKA, अक्षय 2 ऋतिक - सलमान पर भारी!
टाईगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर का बागी ट्रेलर वाकई में एक ज़ोरदार धमाका निकला। फिल्म के कुछ सीन और स्टंट तो इतने बेहतरीन थे कि आप देखते ही रह जाएंगे।
वहीं टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की ट्यूनिंग फिल्म में ज़बर्दस्त लग रही है। उनकी जोड़ी जितनी फ्रेश लग रही है, उनका रोमांस उतना ही शानदार। अगर ये फिल्म सलमान खान की ही फिल्म बागी का रीमेक है तो ये बहुत ही बेहतर रीमेक है।
[FINAL: ढूंढने पर भी नहीं मिला टाइगर श्रॉफ जैसा मजनू!!!]
फिल्म के पोस्टर तक में टाइगर श्रद्धा की जोड़ी धमाकेदार लग रही है। बागी ट्रेलर देखकर ये समझ आ चुका है कि टाइगर श्रॉफ का नया लुक जहां धमाका करने वाला है...इसकी पूरी गारंटी है वहीं श्रद्धा भी इस फिल्म में नए अंदाज़ में सबको चौंका देंगी।
सब्बीर खान के निर्देशन में बन रही 'बागी' का इंतजार फैंस काफी बेसब्री से कर रहे हैं। फिल्म 29 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। बागी टाईगर श्राफ की दूसरी फिल्म है। साजिद नाडियावाला की ही फिल्म 'हीरोपंती' से टाईगर ने बॉलीवुड में एंट्री मारी थी।
देखिए इस ट्रेलर के बेस्ट सीन जिन्हें देखकर आप रह जाएंगे दंग -


Click it and Unblock the Notifications














