अनुष्का शर्मा की पाताल लोक के 5 बड़े विवाद, ट्विटर पर बहिष्कार-#BoycottPaatalLok ट्रेंड
अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन में बनी वेब सीरीज पाताल लोक पर चर्चा और विवाद दोनों ही थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वेब सीरीज रिलीज के कई दिन बाद तक कई विवाद इसे लेकर सामने आ चुके हैं। यही कारण है कि एक बार फिर ट्विटर पर #BoycottPaatalLok ट्रेंड कर रहा है। आइए बताते हैं पाताल लोक वेब सीरीज को लेकर अबतक की सभी कॉन्ट्रोवर्सी।
नीरज काबी, जयदीप अहलावत और अभिषेक बनर्जी से सजी वेब सीरीज कुछ दिन पहले अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई। जिसकी निर्माता अनुष्का शर्मा हैं। इस वेब सीरीज पर राजनीति , सिखों की भावनाएं अहात करने के आरोप, हिंदू धर्म को लेकर पक्षपात व नेपाली और गोरखा समुदाय की भावनाएं आहात करने का आरोप लगा।

सोशल मीडिया पर भी कई यूजर्स ने पाताल लोक वेब सीरीज के बहिष्कार की अपील की। इसी के चलते ट्विटर पर देखते ही देखते #BoycottPaatalLok ट्रेंड होने लगा। इतना ही नहीं सभी वेब सीरीज पर सेंसरशिप की मांग उठने लगी हैं। जानिए पाताल लोक को लेकर क्यों हो रहा है विवाद, क्या है अब तक की पूरी कॉन्ट्रोवर्सी।
Exclusive: आर्मी का सपना टूटा, बिना गॉडफादर रोहतक से मुंबई और अब 'पाताल लोक' पहुंचे जयदीप अहलावत


Click it and Unblock the Notifications











