जब संजय लीला भंसाली की फिल्म से डेब्यू करने वाले थे रणबीर कपूर- आलिया भट्ट, लेकिन हो गई डिब्बाबंद
फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के साथ पहली बार संजय लीला भंसाली के साथ आलिया भट्ट जुड़ी हैं। फिल्म इसी साल 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। आलिया इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इससे पहले आलिया तीन दफा संजय लीला भंसाली की फिल्म में आते आते रह गई थीं?
'इंशाल्लाह' से सलमान खान निकल गए तो फिल्म बंद पड़ गई। 'ब्लैक' में छोटी मिशेल के लिए आलिया ने भी ऑडिशन दिया था, लेकिन सेलेक्ट हुईं थी आएशा कपूर। वहीं बता दें, आलिया की डेब्यू फिल्म भी संजय लीला भंसाली के साथ बनने वाली थी, लेकिन वह शुरु नहीं हुई।

आज जबकि संजय लीला भंसाली अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं, हम एक दिलचस्प फ्लैशबैक आपके साथ शेयर करते हैं। दरअसल, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी पहली यानि की डेब्यू फिल्म संजय लीला भंसाली के साथ करने वाले थे। फिल्म का नाम था- बालिका वधु।
'गंगूबाई काठियावाड़ी' के साथ आलिया भट्ट लेंगी प्रभास से टक्कर- बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त क्लैश


Click it and Unblock the Notifications