अक्षय कुमार से टक्कर लेंगी आलिया भट्ट, दिवाली 2021 पर क्लैश होंगी ये 4 बड़ी फिल्में-डिटेल
साल 2020 हर क्षेत्र के लिए बॉलीवुड के लिए मनहूस रहा। फिल्में न तो रिलीज हुईं न ही बनीं। लेकिन अब नए साल की शुरुआत में धड़ाधड़ स्टार्स अपनी फिल्मों की शूटिंग पूरी कर रहे हैं और नए प्रोजेक्ट का ऐलान कर रहे हैं। साथ ही बड़े बड़े त्यौहारों को अपनी फिल्म की रिलीज के लिए हड़पा भी जा रहा है। हाल में ही सलमान खान ने राधे के लिए ईद को बुक किया तो इससे पहले जॉन अब्राहम भी सत्यमेव जयते के लिए ईद 2021 को चुन चुके हैं।
ठीक ऐसे ही दिवाली 2021 पर भी बॉलीवुड की कई फिल्में रिलीज होने जा रही है।दिवाली पर भी बड़े बड़े स्टार्स आपस में बॉक्स ऑफिस की दौड़ में नजर आएंगे। इस लिस्ट में अक्षय कुमार की रक्षाबंधन, आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी, बॉबी देओल-सनी देओल-धर्मेंद्र की अपने 2 और शाहिद कपूर की जर्सी जैसी बड़ी फिल्में कतार में है।
इस दिवाली 2021 अक्षय कुमार के साथ शाहिद कपूर और आलिया भट्ट की फिल्में भी क्लैश होने जा रही है। अब कौन बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारेगा ये तो समय ही बताएगा। लेकिन अब स्टार्स कोरोना के बाद न्यू नॉर्मल में जल्दी से अपना काम निपटा रहे हैं और पुरानी अटकी फिल्मों को रिलीज भी कर रहे हैं। देखिए दिवाली पर बॉक्सऑफिस पर कौन सी फिल्में हो रही हैं क्लैश।
पहली गर्लफ्रेंड ने अक्षय कुमार को कर दिया था रिजेक्ट, कारण था बहुत ही 'अतरंगी'


Click it and Unblock the Notifications











