पहली गर्लफ्रेंड ने अक्षय कुमार को कर दिया था रिजेक्ट, कारण था बहुत ही 'अतरंगी'
अभिनेता अक्षय कुमार ने एक इंटरव्यू में बताया था कि कैसे एक लड़की ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया था। जी हां, बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार जो कि हमेशा ही अपनी ढेर सारी फिल्मों के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। वही अक्षय कुमार जो करोड़ों लड़कियों के दिलों पर राज करते हैं और जिनका नाम कई बॉलीवुड एक्ट्रेस से भी जुड़ चुका है। यही अक्षय कुमार को एक बार रिजेक्ट भी होना पड़ा था। दरअसल एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने खुलासा किया था कि क्यों उनकी पहली ही गर्लफ्रेंड ने उन्हें छोड़ दिया था।
कपिल शर्मा शो में अक्षय कुमार ने बताया कि वह पहले बहुत शर्मीले थे। यही कारण था कि उनका साथ एक लड़की ने छोड़ दिया था। अक्षय कुमार ने कहा था कि वह कभी भी उसके कंधे पर हाथ नहीं रखते थे न ही कभी उसका हाथ पकड़ते थे। वह चाहती थी कि मैं उसका हाथ होल्ड करूं और किस करूं। लेकिन मैं ये कभी भी न कर सका और इसीलिए उसने मुझे छोड़ दिया। इस वाक्या ने मुझे पूरी तरह बदल दिया था।

बता दें अक्षय कुमार ने हाल में ही अपनी 20वीं शादी की सालगिरह मनाई है। ट्विंकल खन्ना के साथ उन्होंने इस मौके पर एक पोस्ट शेयर किया था और उनके लिए खास शब्द भी लिखे थे।उन्होंने पत्नी टीना के साथ बीस सालों को शानदार बताया।
अक्षय कुमार के चर्चित अफेयर: खैर आइए आपको बताते हैं कि किन एक्ट्रेस के साथ अक्षय कुमार का नाम जुड़ चुका है।

अक्षय कुमार और रवीना टंडन
90 दशक में अक्षय कुमार और रवीना टंडन की जोड़ी काफी चर्चित हुई थी। दोनों की फिल्म मोहरा काफी हिट हुई थी और दोनों के अफेयर काफी सुर्खियों में रहा था। कहा जाता है कि दोनों का अफेयर कभी 3 साल तक रहा था। बताया जाता है कि रवीना के साथ अक्षय कुमार ने शादी का वादा भी किया था लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं रह पाया।

अक्षय कुमार और रेखा
सबसे चर्चित अफेयर्स में से एक रहा है। रेखा और अक्षय कुमार को लेकर खूब खबरें सामने आती रही हैं। कहा जाता है कि खिलाड़ियों के खिलाड़ी फिल्म के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं।

अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी
इस जोड़ी के बारे में तो किसे नहीं पता। मीडिया गलियारे के गॉसिप्स तो ये भी कहते हैं कि अक्षय कुमार शिल्पा और ट्विंकल को एक साथ डेट कर रहे थे। अक्षय और शिल्पा की फिल्म धड़कन तो दोनों के ब्रेकअप के बाद रिलीज हुई थी। कहा जाता है कि ब्रेकअप के बाद शिल्पा शेट्टी कई महीनों तक डिप्रेशन में रही।

अक्षय कुमार और आयशा जुल्का
कहा जाता है कि अक्षय कुमार और आयशा के बीच भी अफेयर रहा था। अक्षय की पहली हिट फिल्म खिलाड़ी के बाद अक्षय स्टार बन गए और इस फिल्म की हीरोइन आयशा जुल्का संग उनका प्यार की अफवाहें भी खूब हिट हुईं। लेकिन कभी दोनों ने इसे लेकर कुछ नहीं कहा।

अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा के साथ भी अक्षय कुमार का नाम जुड़ चुका है। कहा जाता है कि शादी के कुछ साल बाद ही प्रियंका के साथ अक्षय की नजदीकियां बढ़ गई थीं। कहा जाता है कि इन खबरों के बाद ट्विंकल खन्ना ने प्रियंका चोपड़ा के साथ अक्षय को काम करने से मना कर दिया था।


Click it and Unblock the Notifications











