REVEALED: तो ऐश्वर्या राय ने बताया.. कैसे हुई थी इस KHAN से 'अच्छी दोस्ती'!
ऐश्वर्या राय बच्चन और आमिर खान की दोस्ती के बारे में शायद बहुत कम लोगों को ही पता है। हाल ही में ऐश ने रिवील किया कि उन्होंने आमिर खान की फिल्म 'मेला' में कैमियो इसीलिए किया था, क्योंकि आमिर से उनकी बहुत अच्छी दोस्ती हो गई थी।
राजीव मसंद के साथ इंटरव्यू के दौरान ऐश्वर्या राय ने बताया कि, 'आमिर खान और मैंने एक टीवी कमर्शियल में काम किया था.. उसके बाद कई बार हम साथ आए, हमने कई वर्ल्ड टूर भी किए। मुझे वह वर्ल्ड टूर आज भी याद है, जब हम काफी अच्छे दोस्त बन गए थे।'
#INSULT: ऐश्वर्या राय ने किया शुरूआत.. सलमान खान तक पहुंच गई बात!
ऐश ने कहा, आमिर ने उसी समय बताया था कि, मेरी एक फिल्म है मेला..उस फिल्म में सिर्फ एक शॉट था.. सिर्फ एक.. जो फैसल खान के साथ था। उसी वक्त मैंने आमिर को हामी भर दी कि यह कैमियो जरूर करूंगी।
बहरहाल, फिलहाल ऐश अपनी फिल्म सरबजीत के व्यस्त हैं.. और आमिर खान दंगल में। लेकिन हमें पता है उनकी दोस्ती की यह दास्तां आपको बहुत पसंद आई होगी।
यहां जानें बॉलीवुड में कौन कौन रहे हैं ऐश के अच्छे दोस्त-


Click it and Unblock the Notifications













