ऐश्वर्या राय और सनी देओल की बिग बजट फिल्म, जो कभी रिलीज नहीं हुई- शूटिंग की वायरल PHOTOS
इन दिनों ऐश्वर्या राय की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। फैंस उनकी तस्वीरें देखना पसंद करते हैं। लिहाजा, आज हम ऐश की एक ऐसी फिल्म की तस्वीरें लेकर आए हैं, जो रिलीज ही नहीं हुई है। सनी देओल- ऐश्वर्या की बात करें तो आज तक ये सितारे कभी एक फिल्म में नहीं दिखे हैं। लेकिन बता दें, एक फिल्म ऐसी थी, जहां फैंस इन्हें साथ देख सकते थे।
साल 1997 में एक फिल्म बन रही 'इंडियन', जिसमें ऐश और सनी देओल थे। लेकिन फिल्म कभी रिलीज नहीं हो पाई। रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म उस वक्त की सबसे मंहगी फिल्मों में शामिल थी। फिल्म की शूटिंग भी शुरु हो चुकी थी। लेकिन एक साल की शूटिंग के बाद फिल्म बंद कर दी गई। इसके पीछे की वजह सामने नहीं आई है।

बॉलीवुड में कई बार बिग बजट की फिल्में डिब्बाबंद पड़ चुकी हैं। कोई शक नहीं कि यदि यह फिल्म रिलीज होती तो काफी चर्चा में रहती.. क्योंकि ये जोड़ी फैंस ने कभी देखी नहीं है। बहरहाल, फिल्म के सेट से ये तस्वीरें फैन ग्रूप पर वायरल रहती हैं।
2009 - 2019 ईद बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बीच शाहरुख ने किया एक धमाका


Click it and Unblock the Notifications