आमिर खान के नाम है क्रिसमस का धमाकेदार रिकॉर्ड- बॉक्स ऑफिस पर 100 प्रतिशत सक्सेस

आमिर खान भले ही कम फिल्में करते हैं, लेकिन जब उनकी फिल्म आती है तो बॉक्स ऑफिस का माहौल बदल जाता है। खासकर आमिर की क्रिसमस पर रिलीज फिल्में। सुपरस्टार की ज्यादातर फिल्में क्रिसमस के आसपास साल के अंत में रिलीज हुई हैं, जो 100% सफलता के अनुपात है। बता दें, आमिर की आगामी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' 2021 क्रिसमस पर रिलीज होगी।

गज़िनी से लेकर लाल सिंह चड्ढा तक.. आमिर ने हर बार फैंस को शानदार क्रिसमस गिफ्ट दिया है। इसी का नजीता है कि अब 'लाल सिंह चड्ढा' का भी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

Aamir Khan

बॉक्स ऑफिस आंकड़े गवाह हैं कि क्रिसमस हर साल आमिर खान के लिए कितना सही रहा है और हम साल 2021 में भी ऐसी ही उम्मीद कर सकते हैं जब दर्शक हॉलीवुड क्लासिक 'फॉरेस्ट गंप' के आधिकारिक रीमेक में अभिनेता को नए अवतार में देखने वाले हैं। फैंस इस फिल्म के लिए बेहद उत्साहित हैं।

क्रिसमस पर रिलीज हुई आमिर खान की चर्चित फिल्में-

गजनी

गजनी

साल 2008 में आई इस फ़िल्म के लिए आमिर खान ने 8 पैक एब्स पाने के लिए बहुत मेहनत की थी और दर्शकों द्वारा उनके समर्पण को बेहद सराहा गया था। यह बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म थी।

3 इडियट्स

3 इडियट्स

एक मजबूत संदेश के साथ फ़िल्म आज भी युवाओं की चहेती है। फिल्म ने अपने कांसेप्ट के लिए कई पुरस्कार भी जीते है। आमिर खान, करीना कपूर, माधवन और शरमन जोशी स्टारर यह बॉलीवुड की पहली 200 करोड़ी फिल्म है।

तारे ज़मीन पर

तारे ज़मीन पर

फिल्म में यह बहुत खूबसूरती से चित्रित किया गया है कि कैसे शिक्षक बच्चों के जीवन का एक अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा होते है और उनके भविष्य को आकार देने में प्रमुख भूमिका निभाते हैं। 2007 में आई इस फिल्म को काफी प्रशंसा मिली थी।

धूम 3

धूम 3

दो किरदारों को सहजता से निभाने के लिए आमिर ने खूब वाहवाही बटोरी थी। इसमें आमिर काफी एक्शन, स्टंट करते भी दिखे थे। फिल्म ने जबरदस्त कमाई की थी।

पीके

पीके

एक फिल्म जिसमें हमें एक साथ आमिर के अनेक रूप देखने मिले थे और फ़िल्म के कांसेप्ट सहित सभी किरदारों को अपार प्यार और सराहना मिली है। यह बॉलीवुड पहली 300 करोड़ी फिल्म बनी थी।

दंगल

दंगल

वहीं, महावीर फोगाट के रोल में आमिर खान ने जबरदस्त अभिनय प्रदर्शन दिया था। 387 करोड़ के बिजनेस के साथ यह बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई है।

कुली नंबर 1- फिल्म रिलीज होते ही ट्रोल हुए वरुण धवन, सारा अली खान- लोगों ने कहा- 'तुमसे ना हो पाएगा', MEMES

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X