कुली नंबर 1- फिल्म रिलीज होते ही ट्रोल हुए वरुण धवन, सारा अली खान- लोगों ने कहा- 'तुमसे ना हो पाएगा', MEMES
आखिरकार, वरुण धवन और सारा अली खान स्टारर फिल्म कुली नंबर वन अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है। फैंस को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थी और लंबे समय से फिल्म का इंतजार किया जा रहा था। लेकिन अब जबकि फिल्म रिलीज हो चुकी है, सोशल मीडिया पर इसे काफी मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है।
डेविड धवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म पर खूब मीम्स बन रहे हैं। खासकर वरुण और सारा को लोग काफी ट्रोल कर रहे हैं। लगातार उनकी तुलना गोविंदा और करिश्मा कपूर से की जा रही है। जहां कुछ को कहानी में कमी लग रही है, कुछ का मानना है कि पुराने 'कुली नंबर 1' को कोई रिप्लेस नहीं कर सकता।

फिल्म के निर्देशन, वीएफएक्स, गानों से लेकर वरुण- सारा की एक्टिंग तक को ट्रोल किया जा रहा है। जाहिर है दर्शकों का एक बड़ा वर्ग फिल्म से निराश हुआ है। बता दें, 1995 में आई फिल्म 'कुली नंबर 1' उस जमाने की चर्चित फिल्मों में शामिल रही थी। लेकिन वो साल 1995 था.. और अब साल 2020 है।


Click it and Unblock the Notifications











