'दंगल' को हुए 4 साल- बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म, 2000 करोड़ से ऊपर वर्ल्डवाइड कलेक्शन- धमाकेदार रिकॉर्ड
साल 2016 में रिलीज ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दंगल' की रिलीज को आज 4 साल पूरे हो चुके हैं। आज भी यह भारत की सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्म बनी हुई है। आमिर खान, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा स्टारर इस फिल्म ने भारत में 387.39 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी फिल्म ने कई जबरदस्त रिकॉर्ड तोड़ डाले थे।
दंगल का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया था। यह फिल्म रियल लाइफ किरदार महावीर फोगाट और उनकी बेटियां गीता और बबीता फोगाट की जिंदगी पर बनी थी। गीता फोगाट ने कॉमनवेल्थ गेम्स में कुश्ती में गोल्ड मेडल जीता था।

इस फिल्म की कहानी, संगीत से लेकर किरदारों को खूब सराहा गया। ना सिर्फ भारत में, बल्कि ओवरसीज में भी फिल्म ने ऐसा बिजनेस किया, जैसा आज तक किसी भारतीय फिल्म ने नहीं किया था। हाल ही में याहू इंडिया द्वारा किये गए एक सर्वेक्षण के रिपोर्ट के अनुसार, आमिर खान की फिल्म दंगल इस दशक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर है।
बर्थडे सेलिब्रेशन को लेकर सुशांत के फैंस ने अंकिता लोखंडे को किया ट्रोल- एक्ट्रेस ने दिया जवाब


Click it and Unblock the Notifications











