बर्थडे सेलिब्रेशन को लेकर सुशांत के फैंस ने अंकिता लोखंडे को किया ट्रोल- एक्ट्रेस ने दिया जवाब

By Filmibeat Desk

हाल ही में अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने अपने जन्मदिन सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जिसे लेकर उन्हें बहुत ट्रोल किया गया था। दरअसल, इन तस्वीरों में संदीप सिंह भी दिख रहे थे। बता दें, सुशांत सिंह राजपूत को अपना दोस्त बताने वाले संदीप सिंह पर भी सुशांत के साथ धोखा करने का आरोप लगा था। लिहाजा, अंकिता को सुशांत फैंस ने ट्रोल करना शुरु कर दिया।

अब अंकिता ने इंस्टाग्राम पर इसका जवाब देते हुए लिखा, 'मैं और मेरा दिल कई मुद्दों से लड़ रहे हैं, लेकिन एक चीज हमारे अंदर कभी नहीं रही, वह है नफरत।'

Ankita Lokhande

अंकिता लोखंडे ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'यदि आपके भीतर नफरत भरे विचार आते हैं तो इससे आपकी आत्मा भी खराब होती है। वही आत्मा जो आपको सभी समस्याओं को पैदा करने और उन्हें मदद करने में मदद करती है।'

इसके अलावा एक और टिप्पणी में अंकिता लोखंडे ने लिखा, 'मैं स्थिर रहने वाली हूं। यदि लोग मेरे बारे में नकारात्मक विचार रखते हैं तो मैं जानती हूं कि यह उनकी राय है। यह उनके संस्कारों पर आधारित है और उनके आज के मूड पर निर्भर करती है। उनकी राय उनकी हकीकत को भी बयां करती है, मेरी नहीं। मैं यह जानती हूं कि मैं क्या हूं, इसलिए हमेशा स्टेबल यानी स्थिर रहती हूं।'

सुशांत की बहन ने दी बर्थडे की शुभकामनाएं

एक ओर जहां सुशांत फैंस अंकिता को ट्रोल कर रहे हैं, वहीं सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक्ट्रेस को जन्मदिन की बधाई दी। श्वेता ने अंकिता के साथ फोटो शेयर कर लिखा था, 'हैप्पी बर्थडे उस महिला को जिसे मैं बहुत चाहती हूं। तुम्हें बहुत प्यार अंकिता। हमेशा खुश और स्वस्थ रहो।' अंकिता ने श्वेता के पोस्ट पर कमेंट किया था, 'आप हमेशा मेरे साथ खड़ी रहीं। आप मेरी ताकत हैं और हमेशा मुझे सही रास्ता दिखाती हैं। लव यू।'

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X