6 बार अक्षय कुमार ने मिशन पर निकलकर सिल्वर स्क्रीन पर निभाया है गुमनाम हीरो का किरदार!

Akshay Kumar: अपनी आने वाली फिल्म 'मिशन रानीगंज' में अक्षय कुमार एक बार फिर रियल लाइफ के गुमनाम हीरो का किरदार निभाने वाले हैं। फिल्म में वो दिवंगत जसवन्स सिंह गिल का किरदार निभा रहे हैं, जिन्होंने नवंबर 1989 में रानीगंज में बाढ़ वाली कोयला खदान के अंदर फंसे सभी जीवित खनिकों को बचाने में अहम भूमिका निभाई थी।
बहरहाल, यह पहली बार नहीं है जब अक्षय स्क्रीन पर रियल लाइफ हीरो का किरदार निभा रहे हैं। इससे पहले भी उन्होंने उन गुमनाम हीरो को दर्शकों के सामने लाया है, जिन पर किसी का ध्यान नहीं गया, लेकिन समाज में उनका अहम योगदान रहा है।
अक्षय कुमार ने इन 6 गुमनाम होरी की कहानी को स्क्रीन्स पर किया पेश:
एयरलिफ्ट
'एयरलिफ्ट' में अक्षय कुमार ने कुवैत बेस्ड भारतीय बिजनेसमैन रंजीत कात्याल का किरदार निभाया, जिन्होंने गल्फ वॉर के दौरान 170,000 से अधिक भारतीयों को वहां से निकालने में अहम भूमिका निभाई थी।
टाइगर 3, एनिमल से डंकी तक- बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगी 2023 की ये अपकमिंग बॉलीवुड फिल्में
गोल्ड
भारत की पहली ओलंपिक गोल्ड विजेता हॉकी टीम के मैनेजर तपन दास के रूप में 'गोल्ड' में अक्षय कुमार का प्रदर्शन शानदार था। फिल्म ने उन गुमनाम नायकों का जश्न मनाया जिन्होंने एक आजाद राष्ट्र के रूप में भारत का पहला स्वर्ण पदक हासिल किया।
केसरी
'केसरी' में अक्षय कुमार ने हवलदार ईशर सिंह की भूमिका निभाई, जो एक सिख सैनिक था, जिसने सारागढ़ी की लड़ाई में विशाल अफगान सेना के खिलाफ एक छोटी सी टुकड़ी का नेतृत्व किया था।
बेल बॉटम
एक्शन-थ्रिलर 'बेल बॉटम' में अक्षय कुमार ने रॉ एजेंट अंशुल मल्होत्रा का असल जिंदगी का किरदार निभाया हैं। फिल्म एक अंडरकवर एजेंट की कहानी दिखाती है, जो हाईजैकर्स द्वारा बंधक बनाए गए 210 बंधकों को फ्री कराने के मिशन पर निकलता है।
मिशन मंगल
'मिशन मंगल' में अक्षय कुमार ने इसरो के वैज्ञानिक राकेश धवन की भूमिका निभाई, जिन्होंने मंगल ऑर्बिटर मिशन में अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म में भारत के मंगल मिशन के पीछे वैज्ञानिकों की असाधारण उपलब्धियों को दिखाया गया है।
मिशन रानीगंज
'मिशन रानीगंज' के साथ, अक्षय कुमार एक और गुमनाम हीरो को जीवंत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह इसमें जसवन्त गिल का किरदार निभाएंगे, जिन्होंने एक कोयला खदान से 65 लोगों की जान बचाई थी।
पूजा एंटरटेनमेंट की 'मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू' में अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा लीड रोल्स में है। वहीं वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और अजय कपूर द्वारा निर्मित, ये फिल्म टीनू सुरेश देसाई द्वारा निर्देशित हैं। यह फिल्म 6 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications
