टाइगर 3, एनिमल से डंकी तक- बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगी 2023 की ये अपकमिंग बॉलीवुड फिल्में

Bollywood Upcoming Movies: साल 2023 बॉलीवुड के लिए शानदार साबित होता दिख रहा है। जहां एक के बाद एक हिंदी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर बनती जा रही हैं। वहीं, इस साल आने वाले महीनों में भी कुछ बेहद दमदार फिल्मों की लाइनअप है, जो रिकॉर्डतोड़ सफलता पा सकती है।
2023 की शुरुआत शाहरुख खान की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पठान' के साथ हुई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ना सिर्फ 400 करोड़ और 500 करोड़ क्लब की शुरुआत की, बल्कि 543.22 करोड़ के साथ बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी।
500 करोड़ क्लब में पहुंची 3 फिल्में
खास बात है कि इस साल एक नहीं, दो नहीं.. बल्कि अब तक 3 फिल्मों ने 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। पठान के बाद, गदर 2 और जवान ने भी यह धमाकेदार आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, इस साल अब तक 10 फिल्में 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी हैं।
वहीं, आने वाली फिल्मों की बात करें.. तो ट्रेड पंडितों का मानना है कि शाहरुख खान की डंकी, रणबीर कपूर स्टारर एनिमल और सलमान खान की टाइगर 3 जैसी फिल्में निश्चित रूप से ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती हैं। खासकर इन तीनों फिल्मों का 300 करोड़ क्लब में आना पक्का माना जा रहा है।
आखिरी तिमाही की फिल्मों पर लगे हैं हजारों करोड़
ट्रेड पंडितों का मानना है कि साल की आखिरी तिमाही में हिंदी फिल्मों से 4000 करोड़ तक का रेवेन्यू देखा जा सकता है। इन तीनों फिल्मों पर लगभग 2500 करोड़ लगाए गए हैं। लिहाजा, इनका बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन काफी मायने रखता है।
बता दें, सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म टाइगर 3 दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही है। यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म से धमाकेदार ओपनिंग की उम्मीद है। यह 2023 की अगली 500 करोड़ी फिल्म भी बन सकती है।


Click it and Unblock the Notifications