डॉन को हुए 42 साल- अमिताभ बच्चन को मिला था बेस्ट एक्टर का अवार्ड, शेयर की RARE तस्वीरें
अमिताभ बच्चन की सुपरहिट और चर्चित फिल्मों में से एक रही डॉन को आज 42 साल हो चुके हैं। फिल्म के किरदार, कहानी, संवाद, एक्शन से लेकर गाने आज तक लोगों की दिलों दिमाग पर छाए हुए हैं। डॉन की कहानी सलीम-जावेद की जोड़ी ने लिखी थी। वहीं कल्याणजी-आनंदजी ने फिल्म का संगीत दिया था जबकि इसके गीत अंजान और इंदीवर ने लिखे। फिल्म का निर्देशन चंद्रा बरोत ने किया था।
42 साल पूरे होने के खास मौके पर खुद अमिताभ बच्चन ने कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं, जब उन्हें इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर अवार्ड दिया गया था। शो में जया बच्चन भी उनके साथ शामिल थीं।

अमिताभ बच्चन, ज़ीनत अमान, प्राण, हेलेन, इफ्तेखार अभिनीत यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी सुपरहिट रही थी। फिल्म ने उस वक्त 7 करोड़ का बिजनेस किया था। बता दें, इस फिल्म को अमिताभ बच्चन की हामी भरने से भरने से कई सुपरस्टार्स ने ठुकरा दिया था। बहरहाल, साल 2006 में फरहान अख्तर ने इसका रीमेक बनाया, जिसमें डॉन की भूमिका में दिखे शाहरुख खान। रीमेक भी सुपरहिट रही थी।
CID में कोरोना वायरस- 7 साल पहले दिखा था "किस्सा खतरनाक वायरस का", वायरल हो रहा है एपिसोड


Click it and Unblock the Notifications











