..................... सीरियल सीआईडी के एपिसोड में दिखा था कोरोना वायरस | CID episode predicted coronavirus pandemic in 2013, recalls Shivaji Satam - Hindi Filmibeat

CID में कोरोना वायरस- 7 साल पहले दिखा था "किस्सा खतरनाक वायरस का", वायरल हो रहा है एपिसोड

By Staff

कोरोना महामारी से पूरी दुनिया जूझ रही है। लाखों लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि लाखों इससे संक्रमित हैं। ऐसे में टेलीविजन के चर्चित शो सीआईडी का वह एपिसोड वायरल हो रहा है, जहां पूरी टीम ने कोरोना जैसी वायरस के साथ जंग लड़ी थी। शो में एसीपी प्रद्युमन का किरदार निभाने वाले एक्टर शिवाजी सतम ने कहा, 'कोरोना वायरस मुझे सीआईडी के उस एपिसोड की याद दिलाता है जिसमें हमने खतरनाक वायरस के बारे में बताया था।'

सीआईडी शो में हर दिन अलग अलग एपिसोड और अलग केस दिखाए जाते थे। सीआईडी की एक सीरीज साल 2013 में प्रसारित हुई थी जो हर तरह के वायरस के प्रकोप पर आधारित थी। इस सीरीज का नाम 'सीआईडी- खतरनाक वायरस का रहस्य' था। बता दें, शो का यह एपिसोड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

CID

सोनीलिव वेबसाइट के मुताबिक उस एपिसोड में एक फार्मा कर्मचारी को नौकरी निकाल दिया जाता है और इसका बदला लेने के लिए वह इस वायरस को फैला देता है। लेकिन फिर सीआईडी की टीम मिलकर सभी की जान बचा लेते हैं। इस एपिसोड में दिखाया जाता है कि डॉक्टर सीआईडी की टीम को बताते हैं कि ये वायरस खांसी, छींक और हाथ मिलाने से फैल रहा है।

कोरोना लॉकडाउन के बीच मुंबई से अमेरिका पहुंचीं सनी लियोन- बच्चों के साथ की फोटो शेयर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X