..................... फिल्म इंडस्ट्री में शाहरुख खान को 28 साल, जानें पहली फिल्म दीवाना से जुड़ी बातें | 28 Years of Shahrukh Khan in Bollywood, Superhit Debut with Deewana, know rare facts - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान के 28 साल: शानदार डेब्यू के साथ जीता करियर का पहला अवार्ड, लेकिन खुद नहीं देखी फिल्म

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की डेब्यू फिल्म दीवाना 25 जून को अपने 28 साल पूरे करने वाली है। यह फिल्म हर बॉलीवुड प्रेमी के दिल में खास जगह रखती है। ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस, स्टारकास्ट या अपने चार्टबस्टर गानों की वजह से.. बल्कि इस फिल्म ने बॉलीवुड को एक ऐसा सुपरस्टार दिया, जिसने पूरी दुनिया के सिनेमाप्रेमियों पर अपनी छाप छोड़ी है।

लगभग तीन दशकों में शाहरुख खान ने एक से बढ़कर एक फिल्में और परर्फोमेंस दी हैं। लेकिन दीवाना की एंट्री सीन आज भी फैंस के दिल में ताजा है। बाइक पर बैठे शाहरुख जैसे एलान कर रहे हों.. कि मैं गया हूं.. बॉलीवुड का सुपरस्टार।

Deewana

इस फिल्म में ऋषि कपूर हीरो थे, दिव्या भारती हीरोइन और शाहरुख खान सेकंड लीड। बाकी दोनों कलाकार उस वक्त सुपरस्टार थे। निर्माता- निर्देशक ने भी फिल्म के प्रमोशन में ऋषि कपूर का चेहरा ज्यादा इस्तेमाल किया था। लेकिन फिल्म रिलीज होते ही शाहरुख खान को तारीफ पर तारीफ मिली.. और वह सारी लाइमलाइट ले गए।

लेकिन बता दें, शाहरुख खान ने खुद अपनी यह फिल्म आज तक नहीं देखी है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वो अपनी पहली और आखिरी फिल्म नहीं देखना चाहते हैं।

कोरोना मुक्त न्यूजीलैंड में अजय देवगन की 'गोलमाल अगेन रिलीज'- खुलेंगे सिनेमाघर, धमाकेदार ओपनिंग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X