कोरोना मुक्त न्यूजीलैंड में अजय देवगन की 'गोलमाल अगेन रिलीज'- खुलेंगे सिनेमाघर, धमाकेदार ओपनिंग
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी मल्टी स्टारर फिल्म 'गोलमाल अगेन' को न्यूजीलैंड में रिलीज किया जा रहा है। बता दें, न्यूजीलैंड अब कोरोना मुक्त हो चुका है और वहां सिनेमाघर भी फिर से खोल दिये गए हैं। खास बात है कि न्यूज़ीलैंड में सिनेमाघरों की ओपनिंग अजय देवगन की फ़िल्म गोलमाल अगेन से होने वाली है। रिलायंस इंटरटेनमेंट ने इसे कंफर्म किया है।
रोहित शेट्टी ने यह जानकारी अपने इंटाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, 'न्यूजीलैंड सरकार ने सिनेमाघरों में गोलमाल अगेन को फिर से जारी करने का फैसला लिया हैं और ये पहली हिंदी फिल्म होगी जो कोरोना की जंग लड़ने के बाद न्यूजीलैंड के थिएटर्स में री-रिलीज होगी....तो तैयार हो जाइये 25 जून को 'गोलमाल अगेन' के साथ अपने थिएटर खुल रहे हैं।'

बता दे, न्यूजीलेंड में 25 जून को गिप्पी ग्रेवाल की 2019 में आई पंजाबी फिल्म 'अरदास करां' भी री-रिलीज होने जा रही है। कोई शक नहीं कि अजय देवगन फैंस के लिए यह एक बड़ी खबर है। हालांकि भारतीय फैंस को फिलहाल सिनेमाघर जाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।


Click it and Unblock the Notifications











