LEAKED: रूस्तम अक्षय...एक बंदूक...एक पुराना राज़ और खुल गई कहानी!
अक्षय कुमार की रूस्तम, बॉलीवुड में पेश करने जा रही है भारत का सबसे बड़ा लव स्कैंडल जो मीडिया का प्यार बन गया। एक पति, जो अपनी पत्नी की शादी कराने के लिए बंदूक चलाने से नहीं डरा। लेकिन तीन गोलियों ने उसकी ज़िंदगी बदल दी।
बॉलीवुड में कुछ कहानियां ऐसी होती हैं जो सच्चाई को सामने लाती है और कुछ कहानियां ऐसी होती हैं जो पुरानी बातें एक बार फिर सबके सामने ले आती हैं। वो बातें जो लोगों के ज़ेहन में होती हैं पर भूल जाते हैं।
[अक्षय कुमार अपकमिंग फिल्में]
1959 नानावटी केस भी एक ऐसा ही लव स्कैंडल था। इस सच्ची कहानी में प्यार है, धोखा है, एक्सट्रा मैरिटल अफेयर है, परिवार है, बेवफाई है, सेक्स है और एक मर्डर जिसके साथ बन गया था सब कुछ सस्पेंस।
हालांकि कई बार इस कहानी को परदे पर पेश किया गया, कभी किताबों में छापा गया लेकिन अब अक्षय कुमार इस कहानी को एकदम धमाकेदार तरीके से लेकर आ रहे हैं जहां एक पति था जो अपनी पत्नी की शादी के लिए सब कुछ हार गया।
जानिए 1959 नानावटी केस की दिलचस्प बातें -


Click it and Unblock the Notifications















